नगर पालिकाओं के चुनावों की गतिविधियों और खर्चों पर नजर रखेंगी कमेटियां

कुरुक्षेत्र के उपायुक्त मुकुल कुमार ने कहा कि कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा, इस्माईलाबाद, शाहबाद, लाडवा नगर पालिका के आम चुनाव-2022 होने जा रहे है। इन चुनावों को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करवाने के लिए राज्य चुनाव आयुक्त हरियाणा के आदेशानुसार 11 कमेटियों का गठन किया है। इन कमेटियों के नोडल अधिकारियों की भी नियुक्ति कर दी गई है। इन नगर पालिका चुनावों की प्रत्येक गतिविधि और चुनावी खर्चों पर पैनी निगाह रखी जाएंगी। किसी भी प्रत्याशी को चुनाव आयोग के नियमों की उल्लंघना नहीं करने दी जाएगी।
उपायुक्त मुकुल कुमार ने जारी आदेशों में कहा कि नगर पालिका आम चुनाव-2022 को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रुप से संपन्न करवाने के लिए प्रशासन की तरफ से राज्य चुनाव आयोग के आदेशानुसार अलग-अलग कमेटियों का गठन किया है। यह कमियां अपने-अपने कार्यक्षेत्र में काम करेंगे और चुनावी गतिविधियों पर नजर रखेंगी। इन कमेटियों में मैन पावर मैनेजमेंट कमेटी का गठन किया गया है। इस कमेटी के नोडल अधिकारी डीआईओ कुरुक्षेत्र को नियुक्त किया गया है। इस नोडल अधिकारी के साथ आरओ और एआरओ पूरी चुनाव प्रक्रिया तक संपर्क में रहेंगे और पोलिंग स्टाफ की नियुक्ति करने में अपना अहम योगदान देंगे। इन चुनावों के लिए ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट कमेटी का गठन करके जिला ट्रांसपोर्ट अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। इसके अलावा डीएफएससी कुरुक्षेत्र और उपायुक्त कार्यालय के पीए को कमेटी के साथ जोड़ा गया है।
उपायुक्त ने कहा कि ट्रेनिंग मैनेजमेंट कमेटी के नोडल अधिकारी संबंधित नगर पालिका के रिटर्निंग अधिकारी व सहायक रिटर्निंग अधिकारी को नोडल अधिकारी लगाया गया है और एनआईसी के डीआईओ तथा डीआईपीआरओ कुरुक्षेत्र को कमेटी में शामिल किया गया है। मैटेरियल मैनेजमेंट कमेटी के नोडल अधिकारी संबंधित नगर पालिका रिटर्निंग अधिकारी व सहायक रिटर्निंग अधिकारी को नोडल अधिकारी लगाया गया है। इसके साथ ही संबंधित चुनाव अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में आदर्श चुनाव आचार संहिता की सख्ती से पालना करवाना सुनिश्चित करेंगे। इन चुनावों में डीईटीसी एक्साइज चुनावों के दौरान शराब की सेल-परचेज और गलत तरीके से शराब के वितरण जैसी गतिविधियों पर नजर रखेंगे और इसकी रोजाना रिपोर्ट सौंपना सुनिश्चित करेंगे। इन चुनावों में नगराधीश को आब्जर्वेशन के लिए नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उन्होंने कहा कि सभी नगर पालिकाओं के चुनावों को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करवाने के लिए कानून व्यवस्था बनाए रखना जरुरी है। इस व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक की तरफ से किसी अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा। इन चुनावों में मीडिया प्रबंधन के लिए डीआईपीआरओ कुरुक्षेत्र को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। इन चुनावों में चुनावी गतिविधियों के लिए कंप्यूटराइजेशन का कार्य करने के लिए डीआईओ कुरुक्षेत्र को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा इलेक्शन रिपोर्ट को आरओ से एकत्रित करने और मुख्यालय चुनावों की रिपोर्ट भेजने के लिए नगराधीश कुरुक्षेत्र को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। सभी अधिकारी मेहनत और ईमानदारी के साथ चुनावों की ड्यूटी निभाएंगे। अगर किसी भी स्तर पर अधिकारी ने ड्यूटी ने लापरवाही बरती या फिर आदर्श चुनाव आचार संहिता की उल्लंघना की तो संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS