Commonwealth Games 2022 : पैरा-पावरलिफ्टिंग प्रतिस्पर्धा में हरियाणा के लाल सुधीर ने गोल्ड जीत रचा इतिहास, सीएम Manohar Lal ने दी शुभकामनाएं

Commonwealth Games 2022 : पैरा-पावरलिफ्टिंग प्रतिस्पर्धा में हरियाणा के लाल सुधीर ने गोल्ड जीत रचा इतिहास, सीएम Manohar Lal ने दी शुभकामनाएं
X
सुधीर की जीत पर सीएम मनोहर लाल ने ट्वीट कर कहा जीवन में चुनौतियां कितनी भी हों, हौसला बुलंद हो तो हर मुकाम को हासिल किया जा सकता है।

कॉमनवेल्थ गेम्स में हरियाणा के सुधीर ने पुरुषों के हेवीवेट कैटेगरी में 212 किलो वजन उठाकर रिकॉर्ड 134.5 अंक के साथ गोल्ड जीत कर इतिहास रच दिया। सुधीर ने पहली बार पैरा पावरलिफ्टिंग में देश काे गोल्ड मेडल दिलाया है। वहीं सुधीर की जीत पर साेनीपत जिले के लाठ गांव में खुशी का माहौल है परिजन जीत का जश्न मना रहे हैं।

वहीं सुधीर की जीत पर सीएम मनोहर लाल ने ट्वीट कर कहा जीवन में चुनौतियां कितनी भी हों, हौसला बुलंद हो तो हर मुकाम को हासिल किया जा सकता है। कॉमनवेल्थ गेम्स की पैरा-पावरलिफ्टिंग प्रतिस्पर्धा में हरियाणा के बेटे सुधीर ने स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम इतिहास के स्वर्णिम पन्नों में दर्ज करवाया है। इस ऐतिहासिक विजय पर अनंत शुभकामनाएं।

बता दें कि सुधीर हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले हैं। सुधीर के पिता सीआईएसएफ में थे जिनका का चार साल पहले निधन गया था, परिवार में तीन भाई, मां व चाचा है। सुधीर को तीन साल की उम्र में पोलियो हो गया था, लेकिन उन्होंने इसे अपने संकल्प के आड़े नहीं आने दिया। वीरेंद्र धनखड़ से प्रेरित होकर खेलों में साल 2013 में सुधीर ने अपने खेल करियर की शुरुआत की। भाई शक्ति सिंह बताते हैं कि सुधीर ने लगातार सात बार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीते। सुधीर ने 2018 में इंडोनेशिया में एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीता। अब बर्मिंघम में कामनवेल्थ गेम्स में पैरा पावर लिफ्टर सुधीर ने स्वर्ण पदक जीत कर इतिहास रच दिया।


Tags

Next Story