जमीन विवाद के चलते कंपनी कर्मचारी ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में मां बहन पर लगाया आरोप

जमीन विवाद के चलते कंपनी कर्मचारी ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में मां बहन पर लगाया आरोप
X
सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें जमीन को लेकर विवाद का जिक्र है। साथ ही आसपास के लोगों का कहना है कि वह कुछ दिन से परेशान चल रहा था। धारूहेड़ा थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

हरिभूमि न्यूज. रेवाड़ी (धारूहेड़ा)

धारूहेड़ा स्थित संतोष कॉलोनी में रहने वाले एक कंपनी कर्मचारी ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें जमीन को लेकर विवाद का जिक्र है। साथ ही आसपास के लोगों का कहना है कि वह कुछ दिन से परेशान चल रहा था। धारूहेड़ा थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

मूलरूप से राजस्थान निवासी कृपाल सिंह (46) कई सालों से संतोष कॉलोनी में मकान बनाकर परिवार के साथ रह रहा है। वह बावल की एक कंपनी में काम करता है, जबकि उसकी पत्नी भी कंपनी में ही काम करती है। शुक्रवार को दोनों बच्चे घर पर नहीं थे। इसी दौरान कृपाल सिंह ने अपने घर में फांसी का फंदा लगातर जान दे दी। शाम के समय कंपनी से ड्यूटी कर उसकी पत्नी घर पर लौटी तो कृपाल सिंह फंद पर लटके हुए थे। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया तथा वहां से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। जिसमें कृपाल सिंह ने अपनी बुजुर्ग मां व बहन पर जमीन को लेकर आरोप लगाए है। आसपास के लोगों का कहना है कि कृपाल सिंह की मां धारूहेड़ा में ही चांद कॉलोनी में अकेली रहती है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।


Tags

Next Story