बहादुरगढ़ में सुधरेगी सड़कों की हालत, 20 कामों के वर्क ऑर्डर जारी

बहादुरगढ़ में सुधरेगी सड़कों की हालत, 20 कामों के वर्क ऑर्डर जारी
X
कई टेंडर खुल चुके हैं, जबकि शेष टेंडर भी 30 अक्टूबर तक खुल जाएंगे। उम्मीद है कि तमाम दस्तावेजी कार्रवाई पूरी होने के बाद बहादुरगढ़ शहर की सड़कों की हालत में सुधर जाएगी।

Bahadurgarh News : बहादुरगढ़ शहर के विभिन्न वार्डों में बदहाल व जर्जर सड़कों का जल्द सुधार होगा। इसके लिए नगर परिषद ने 5 करोड़ 41 लाख रुपए के 20 कामों के वर्क ऑर्डर जारी कर दिए हैं। जबकि 21 करोड़ 65 लाख रुपए के टेंडरों की औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। कई टेंडर खुल चुके हैं, जबकि शेष टेंडर भी 30 अक्टूबर तक खुल जाएंगे। उम्मीद है कि तमाम दस्तावेजी कार्रवाई पूरी होने के बाद बहादुरगढ़ शहर की सड़कों की हालत में सुधर जाएगी।

करीब सवा साल बाद नगर सरकार ने विकास कार्यों को गति देने की प्रक्रिया तेज कर दी है। एक तरफ जहां सीएम अनाउंसमेंट के साढ़े 10 करोड़ के काम अलॉटमेंट की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। वहीं करीब साढ़े 5 करोड़ रुपए के 20 काम अलॉट हो चुके हैं। इनमें से कुछ काम तो शुरू भी हो चुके हैं। बता दें कि शहर की सड़कों की लंबे समय से जर्जर हालत बनी हुई है। सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर जारी होने से स्थानीय लोगों ने राहत महसूस की है। नगर निवासियों को उम्मीद है कि नगर परिषद शीघ्र ही शहर की सड़कों की हालत सुधारने में सफल होगी। इसके अलावा अन्य मूलभूत सुविधाएं भी सुदृढ़ होंगी।

ये टेंडर ओपन हो चुके

  • सेक्टर-2 में नालों और पार्कों के रेनोवेशन 199.09 लाख
  • वार्ड-28 में स्टोर्म वॉटर ड्रेन व रिपेयर वर्क 46.80 लाख
  • वार्ड-2 के पटेल पार्क में गली व सड़क 24.52 लाख
  • वार्ड-6 की वत्स कॉलोनी में गली-सड़क 22.82 लाख
  • वार्ड-7 की शमशान वाली गली में गेट 25.48 लाख
  • वार्ड-11 में रेलवे क्रॉसिंग के साथ नाला 267.89 लाख
  • परशुराम मार्ग की सड़क व नाला निर्माण 214.44 लाख
  • एनएन रोड से निजामपुर रोड तक सड़क 123.28 लाख
  • वार्ड-12 के सैनीपुरा में नाला निर्माण 93.82 लाख
  • वार्ड-4 के शंकर गार्डन में गली निर्माण 29.73 लाख
  • वार्ड-4 के सुभाष नगर में गली निर्माण 29.55 लाख
  • वार्ड-6 की वत्स कॉलोनी में गली-नाली 24.47 लाख
  • वार्ड-7 के जौहरी नगर में गली निर्माण 24.78 लाख
  • वार्ड-8 के अशोक विहार में गली निर्माण 25.68 लाख
  • वार्ड-10 के छोटूराम नगर में गली निर्माण 26.80 लाख
  • वार्ड-24 में झज्जर रोड से मेन बाजार नाला 69.34 लाख
  • वार्ड-11 के छोटूराम नगर में गली निर्माण 29.10 लाख
  • पुराने कोर्ट परिसर में सीसी सड़क निर्माण 28.00 लाख
  • वार्ड-16 में चौगान माता से 7 बिसवा चौक 25.00 लाख
  • वार्ड-24 के जटिया मौहल्ला में गली 26.33 लाख
  • वार्ड-17 ड्रेन पर टाइल्स व स्टेडियम 29.55 लाख
  • वार्ड-16 में जटवाड़ा मौहल्ला की गलियां 44.22 लाख
  • वार्ड-11 में छोटूराम नगर की गलियां 29.57 लाख

ये टेंडर 31 अक्टूबर को खुलेंगे

  • वार्ड-3 में डिग्गी वाले रोड पर नाला 91.95 लाख
  • वार्ड-30 में आमेक्स सिटी का नाला 190.12 लाख
  • वार्ड-14 के सैनीपुरा में सीसी गलियां 42.02 लाख
  • सेक्टर-6 के पार्कों के साथ नाले 98.25 लाख
  • वार्ड-5 में रेलवे पार्क का रेनोवेशन 94.45 लाख
  • वार्ड-23 में झज्जर रोड पर कलवर्ट्स 21.05 लाख
  • वार्ड-5 में स्टॉर्म वॉटर ड्रेन का निर्माण 29.21 लाख
  • सरकारी भवनों की दीवारों पर पेंटिंग्स 47.98 लाख
  • रेलवे रोड पर स्टॉफ क्वार्टरों की मरम्मत 43.24 लाख
  • सौंदर्यकरण के तहत खंभों पर तिरंगा लाइटें 46.38 लाख

शहर की सड़कों की हालत सुधारने के लिए सरकार के साथ ही नगर परिषद भी गंभीर है। सीएम अनाउंसमेंट के साढ़े 10 करोड़ लागत के 5 कामों में से 4 अलॉट कर दिए हैं। इसके अलावा साढ़े 5 करोड़ रुपये के 20 कामों के वर्क ऑर्डर जारी किए जा चुके हैं। करीब साढ़े 10 करोड़ रुपए के टेंडरों की औपचारिकताएं पूरी करने के बाद वर्क ऑर्डर जारी कर दिए जाएंगे। - संजय रोहिल्ला, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद बहादुरगढ़

ये भी पढ़ें- ग्रामीण संवर्धन कार्यक्रम : CM Manohar Lal Khattar ने 113 करोड़ से अधिक के 10 नए कार्यों को दी मंजूरी, इन जिलों को होगा फायदा

Tags

Next Story