Neeraj Chopra को बधाइयां ही बधाइयां : Pm मोदी बोले- रच दिया हतिहास, Cm मनोहर ने कहा -लठ गाड़ दिया छोरे

टोक्यो ओलंपिक ( Tokyo Olympics) में शानदार प्रदर्शन करने वाले हरियाणा के जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ( Neeraj Chopra ) ने गोल्ड मेडल जीत लिया है। उन्होंने फाइनल राउंड में 87.58 मीटर का थ्रो किया और सीधा गोल्ड अपने नाम किया। भारत को 13 साल बाद गोल्ड मिला है। ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने पर सोशल मीडिया पर लगातार बधाईयां मिल रही हैं।नीरज चोपड़ा हरियाणा के पानीपत जिले के एक छोटे से गांव खंडरा के रहने वाले हैं।
नीरज चोपड़ा को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( Prime Minister Narendra Modi) ने कहा कि आपने टोक्यो में इतिहास रच दिया है। आज जो हासिल किया है उसे हमेशा याद किया जाएगा। नीरज ने असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने उल्लेखनीय जुनून के साथ खेला और अद्वितीय धैर्य दिखाया। गोल्ड जीतने के लिए उन्हें बधाई।
History has been scripted at Tokyo! What @Neeraj_chopra1 has achieved today will be remembered forever. The young Neeraj has done exceptionally well. He played with remarkable passion and showed unparalleled grit. Congratulations to him for winning the Gold. #Tokyo2020 https://t.co/2NcGgJvfMS
— Narendra Modi (@narendramodi) August 7, 2021
हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने नीरज चोपड़ा को टोक्यो ओलम्पिक के जेवलिन थ्रो मे स्वर्ण पदक पाने जीतने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि ओलम्पिक में स्वर्ण पदक जीतकर स्वर्णिम इतिहास रचा है। नीरज चोपड़ा यह कामयाबी देश को खेल के क्षेत्र में उंचा लेकर जाएगी। साथ ही युवाओं को खेलने के लिए कई पीढ़ीयों तक प्रेरित करती रहेगी।
नीरज को बधाई देते हुए हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ( Haryana CM Manohar Lal) ने कहा कि ऐतिहासिक! लठ गाड़ दिया छोरे। शानदार प्रदर्शन के साथ विश्व के सर्वश्रेष्ठ प्रतियोगियों को पछाड़ते हुए भाला फेंक प्रतियोगिता में भारत को पहली बार स्वर्ण पदक जिताने के लिए नीरज चोपड़ा को को ढेर सारी बधाई। इस घड़ी का देश को लंबे समय से इंतजार था। पूरे देश को आप पर गर्व है। वहीं हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि भाला फेंक में देश के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा ने एक इतिहास रच दिया है। ट्रैक एवं फील्ड इवेंट में देश के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतकर अद्वितीय प्रतिभा का परिचय दिया है।
ऐतिहासिक! लठ गाड़ दिया छोरे..
— Manohar Lal (@mlkhattar) August 7, 2021
शानदार प्रदर्शन के साथ विश्व के सर्वश्रेष्ठ प्रतियोगियों को पछाड़ते हुए भाला फेंक प्रतियोगिता में भारत को पहली बार स्वर्ण पदक जिताने के लिए @Neeraj_Chopra1 को ढेर सारी बधाई।
इस घड़ी का देश को लंबे समय से इंतजार था। पूरे देश को आप पर गर्व है। pic.twitter.com/muHhaPWZ0D
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भारत के लिये ऐतिहासिक पल! देश की शान, हरियाणा के लाल नीरज चोपड़ा को गोल्ड मेडल जीत कर इतिहास रचने पर हार्दिक बधाई। टोक्यो में तिरंगा लहरा रहा है और देश-प्रदेश में खुशियों का समुन्दर हिलोरें मार रहा है। हर कोई ख़ुशी से झूम उठा है। वहीं भारतीय ओलंपिक संघ पूर्व अध्यक्ष एवं इंडियन नेशनल लोकदल के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने ओलंपिक में पदक जीत कर आए देश के सभी खिलाडिय़ों को बधाई दी और कहा कि आज सभी देशवासियों के लिए दिवाली मनाने जैसा उत्सव है। नीरज चौपड़ा के स्वर्ण पदक, रवि दहिया का रजत पदक, बजरंग पूनिया के कांस्य पदक और हॉकी के पुरूष एवं महिला खिलाडिय़ों ने हरियाणा का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया है।
भारत के लिये ऐतिहासिक पल!
— Bhupinder S Hooda (@BhupinderSHooda) August 7, 2021
देश की शान, हरियाणा के लाल @Neeraj_chopra1 को #Tokyo2020 #Olympics #Javelin में #Gold मेडल जीत कर इतिहास रचने पर हार्दिक बधाई।
टोक्यो में तिरंगा लहरा रहा है और देश-प्रदेश में खुशियों का समुन्दर हिलोरें मार रहा है।
हर कोई ख़ुशी से झूम उठा है। pic.twitter.com/QoYcmGvo39
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS