गृह मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तंज : UP में 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' का नारा देने वाली पार्टी की...

गृह मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तंज : UP में लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा देने वाली पार्टी की...
X
विज ने कहा, कांग्रेस हरियाणा में कुमारी शैलजा को 4 साल भी एडजस्ट नहीं कर सकी और बेरुखी के साथ उनको उनके पद से रुखसत कर दिया गया जोकि कांग्रेस का दोहरा चेहरा है

हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज (Anil Vij) ने कांग्रेस पार्टी पर फिर तंज कसते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में 'लडकी हूं लड़ सकती हूं' का नारा देने वाली कांग्रेस पार्टी की कथनी व करनी में बहुत अंतर हैं विज शुक्रवार को अम्बाला एयरफोर्स स्टेशन पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल (Cm Manohar Lal) के साथ विशेष विमान से दिल्ली रवाना होने से पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि एक तरफ तो कांग्रेस उत्तर प्रदेश में ''लड़की हूं लड़ सकती हूं' का नारा देने वाली कांग्रेस हरियाणा में कुमारी शैलजा को 4 साल भी एडजस्ट नहीं कर सकी और बेरुखी के साथ उनको उनके पद से रुखसत कर दिया गया जोकि कांग्रेस का दोहरा चेहरा है। उन्होंने कहा यह कहते कुछ हैं और करते कुछ और हैं। महिलाओं के प्रति इनके मन में कोई सम्मान नहीं है। कांग्रेस कथनी और करनी में बहुत अंतर है।

गौरतलब है कि पिछले दिनों हरियाणा कांग्रेस में अध्यक्ष पद को लेकर कुमारी शैलजा को कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है और उनके स्थान पर अब उदयभान को हरियाणा का नया अध्यक्ष बनाया गया है। हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी हरियाणा के पार्टी नेताओं से मुलाकात की थी।

Tags

Next Story