कांग्रेस ने शहरी निकाय चुनावों को लेकर जिला पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की

हरियाणा कांग्रेस महासचिव डॉ अजय चौधरी ने बताया कि हरियाणा कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल के निर्देशानुसार हरियाणा में होने वाले शहरी निकाय चुनावों को लेकर जिला पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है। यह पर्यवेक्षक मौजूदा हालातों की समीक्षा करेंगे और हरियाणा कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल जी व हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा जी को फीडबैक देंगे।
कांग्रेस महासचिव डॉ. अजय चौधरी ने बताया कि गुरुग्राम के लिए रफ़ीक खान, पानीपत के लिए रूकक्षमणी कुमारी, महेंद्रगढ़ के लिए गोपाल बहेरी, करनाल के लिए सुभाष गांधी, सोनीपत के लिए संतोष प्रताप सिंह, झज्जर के लिए शंकर डांगैच, चरखी-दादरी के लिए विकास व्यास, रेवाड़ी के लिए हर सहाय यादव, सिरसा के लिए शोभा सोलंकी, फ़तेहाबाद के लिए सीताराम अग्रवाल, पलवल के लिए हीरालाल अग्रवाल, नूंह के लिए अब्दुल हफ़ीज जयपुरी, कुरुक्षेत्र के लिए वेद प्रकाश शर्मा, कैथल के लिए प्रशांत शर्मा, जींद के लिए राजेश चौधरी, पंचकूला के लिए चंदन सिंह राजपुरोहित, भिवानी के लिए नीलम बिड़ला, अंबाला के लिए बुरा राम सिरवी,रोहतक के लिए दिलीप चौधरी, यमुनानगर के लिए आर.सी. सराधना , फरीदाबाद के लिए जोगिन्दर अवाना और हिसार के लिए शिशुपाल राजपुरोहित को जिला पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS