कांग्रेस ने बदला सदस्यता अभियान का रूप, अब डिजीटली चलेगी मुहिम

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस की ओऱ से 31 मार्च 2022 तक डिजिटल सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया है। कांग्रेस पार्टी की ऐप पर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इसके पहले एक नवंबर से सदस्यता अभियान की शुरुआत हुई थी परंतु कांग्रेसने अब कोविड काल के कारण कागज आधारित सदस्यता अभियान की बजाए डिजिटल सदस्यता अभियान शुरू किया है। पहले पदाधिकारी सदस्यता अभियान के दौरान पर्ची काटकर, बुक और पैसे पार्टी को सौंप देते थे, परंतु अब पदाधिकारी को ही नए सदस्य का रिकॉर्ड ऐप पर अपलोड करना होगा।
बताया गया है कि पार्टी ने हर ब्लॉक के मुख्य नामांकन कर्ता का नाम 31 जनवरी तक भेजने के आदेश जारी किए हैं। नियुक्त किए गए नामांकन कर्ता को पीसीसी अध्यक्ष से एसएमएस के माध्यम से नियुक्ति सूचना प्राप्त होगी। वे एसएमएस से दिए गए लिंक पर ऐप डाउनलोड करेंगे और फिर नए सदस्यों के नाम अपलोड करेंगे। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने पत्र जारी कर दिया है।
प्रदेशाध्यक्ष ने सभी विधायकों, पार्टी पदाधिकारियों को पत्र जारी करते हुए कहा कि कागज आधारित सदस्यता अभियान की तुलना में डिजिटल सदस्यता का उचित उपयोग किया जाए। राज्य में प्रत्येक बूथ पर नामांकन कर्ता को तैनात करने का निर्णय लिया गया है। प्रत्येक बूथ पर एक महिला और एक पुरुष नामांकन कर्ता को तैनात किया जाएगा। बूथों में डिजिटल सदस्यता लेने के लिए पहले नामांकन करने वाले को ऐप का उपयोग करने के तौर तरीकों के बारे में पूरी तरह से प्रशिक्षित किया जाएगा।
प्रत्येक ब्लॉक पर 3 से 4 नामांकन कर्ता- हर एक ब्लॉक पर नामांकन कर्ता तैनात किए जाएंगे। इसके लिए मुख्य नामांकन कर्ता के नाम 31 जनवरी तक पीसीसी कार्यालय में ईमेल पर भेजने होंगे। एक नामांकन कर्ता 100 लोगों को सदस्यता दिलाएगा। प्रत्येक बूथ पर एक महिला व एक पुरुष नामांकन कर्ता के नाम व फोन नंबर 7 फरवरी तक कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष को भेजे जाएंगे। नए सदस्य ये 5 रुपए सदस्यता शुल्क लिया जाएगा। इसका भुगतान चेक से भी किया जा सकता है, जो हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नाम किया जाएगा। पार्टी ने नामांकन कर्ता को पहले सदस्यता शुल्क जमा करवाने के लिए भी कहा है, ताकि कमेटी को हिसाब रखने में परेशानी नहीं आएगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS