ऐलनाबाद उपचुनाव में जमानत भी नहीं बचा पाई कांग्रेस, 11 उम्मीदवारों को नोटा से भी कम वोट मिले

हरिभूमि न्यूज. सिरसा
ऐलनाबाद विधानसभा के हुए उपचुनाव में ( Ellenabad By Election ) इनेलो के अभय चौटाला ( Abhay Chautala ) ने कड़े मुकाबले में भाजपा प्रत्याशी गोबिंद कांडा ( Gobind Kanda ) को 6739 वोटों से हराया। इनेलो व भाजपा में हुए सीधे मुकाबले में कांग्रेस प्रत्याशी पवन बैनीवाल ( Pawana Beniwal ) अपनी जमानत नहीं बचा पाए। अभय ऐलनाबाद से दूसरी बार उपचुनाव जीते हैं। वहीं ऐलनाबाद से अभय चौथी बार विधायक बने हैं। उपचुनाव में 19 में से 11 उम्मीदवारों को नोटा से भी कम वोट मिले।
मतगणना प्रक्रिया 16 राउंड में पूरी हुई। ऐलनाबाद उपचुनाव मेेंं इंडियन नेशनल लोकदल के प्रत्याशी अभय सिंह चौटाला 65,992 वोट और गोविंद कांडा को 59,253 वोट व पवन बेनीवाल को 20,904 वोट प्राप्त हुए। उल्लेखनीय है कि ऐलनाबाद विधानसभा उप चुनाव 2021 के लिए 30 अक्टूबर को विधानसभा क्षेत्र में एक लाख 51 हजार 524 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया जिसमें 81 हजार 734 पुरुष व 69 हजार 890 महिलाएं शामिल हैं। क्षेत्र में कुल 81.42 प्रतिशत मतदान हुआ। पोस्टल बैलेट के माध्यम से 254 मत प्राप्त हुए जिनमें से 44 रिजेक्ट हुए।
उम्मीदवार पार्टी वोट मिले
अभय सिंह चौटाला इनेलो 65,992
गोबिंद कांडा भाजपा 59,253
पवन बेनीवाल कांग्रेस 20,904
चरण सिंह राइट टू रिकॉल पार्टी 278
दलबीर पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक ) 352
बलवान सिंह भारतीय संत मत पार्टी 145
कैप्टन महाबीर प्रसाद भारतीय जनराज पार्टी 164
अभय सिंह निर्दलीय 107
ओम प्रकाश सोनी निर्दलीय 126
जगदीश रूपावास निर्दलीय 259
नरेद्र सिंह निर्दलीय 211
पवन कुमार निर्दलीय 540
पृथ्वी सिंह निर्दलीय 556
भरत सिंह निर्दलीय 338
विकास पचार निर्दलीय 496
विक्रम पाल निर्दलीय 575
संत धर्मवीर चोटीवाला निर्दलीय 496
सविता काजल निर्दलीय 323
सुरजीत सिंह निर्दलीय 139
नोटा 480
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS