कांग्रेसियों ने मनाया सोनिया गांधी का जन्मदिन

सिरसा। कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्षा सोनिया गांधी का जन्मदिन कांग्रेस जनों ने शुक्रवार को जिला कांग्रेस भवन में मनाया। विधायक शीशपाल केहरवाला ने कहा कि सोनिया गांधी त्याग की प्रतिमूर्ति हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री का पद त्याग कर मनमोहन सिंह को देश की कमान सौंपकर राजनीति में जो मिसाल पेश की, वह कोई दूसरा नहीं कर सकता। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सोनिया गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का परिवार बढ़ रहा है।
प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने हिमाचल में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा से राष्ट्र जुड़ रहा है जो प्रमाण है कि 2024 में कांग्रेस की सरकार बनेगी। इस मौके पर पूर्व सांसद डॉ. सुशील इंदौरा, राजकुमार शर्मा, नवीन केडिया, सुभाष जोधपुरिया, आनंद बियानी,लादूराम पुनिया, सुरजीत भावदीन, दलीप घोड़ावाली, बलविंद्र नेहरा, ओमप्रकाश शर्मा, लीलूराम सरपंच, प्रवीन शर्मा, रामानंद, अशोक चिंडालिया, कपिल सरावगी, वेद सैनी, श्यामलाल वर्मा, राजू ढाणी तेजा सिंह, कमल कांटीवाल, संगीत कुमार, प्रेम, दुर्गा प्रसाद मौजूद थे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS