रिश्वत लेता काॅन्स्टेबल गिरफ्तार: आरोपियों को केस से बाहर करने की एवज में मांगे थे 30 लाख रुपये, विजिलेंस ने डेढ़ लाख सहित पकड़ा

रोहतक विजिलेंस टीम ने गुड़गांव में कॉन्स्टेबल शक्ति सिंह को डेढ़ लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार है। आरोपियों को केस से बाहर करने के नाम पर 30 लाख की रिश्वत मांगी जा रही थी। झज्जर के रहने वाले ललित नाम के शख्स पर विजिलेंस टीम की रेड में कॉन्स्टेबल शक्ति सिंह को गिरफ्तार किया।
खेड़कीदौला थाने में दर्ज एफआईआर नंबर 146 के तहत कुलदीप और मनोज को गिरफ्तार किया गया था। केस कमजोर करने और वारदात में शामिल आरोपियो को छोड़ने की एवज में कॉन्स्टेबल शक्ति सिंह दोनों आरोपियों के परिजनों से 30 लाख की रिश्वत मांग रहा था। जांच में सामने आया है कि मानेसर क्राइम ब्रांच में तैनात केस के आईओ एएसआई रामचंदर की भूमिका पर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS