सीएम सिक्योरिटी में तैनात कांस्टेबल ने गोली मारकर की आत्महत्या

सीएम सिक्योरिटी में तैनात कांस्टेबल ने गोली मारकर की आत्महत्या
X
जितेंद्र कुमार शुक्रवार शाम को ड‍्यूटी से घर लौटा था। कुछ देर बाद उसने अपने कमरे में जाकर कनपटी पर गोली मार ली।

हरिभूमि न्यूज : यमुनानगर

हरियाणा के सीएम सिक्योरिटी सेल पंचकूला में तैनात एक कांस्टेबल ने अपने निवास स्थान पर संदिग्ध परिस्थितयों में कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार गांव गुंदियानी माजरी निवासी जितेंद्र कुमार सीएम सिक्योरिटी में पंचकूला में तैनात था। वह गत शुक्रवार को शाम चार बजे के करीब ड‍्यूटी से घर लौटा था। देर शाम को जितेंद्र रोज की तरह खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। कुछ देर बाद उसके कमरे से परिजनों को गोली चलने की आवाज सुनाई दी। जिसके बाद परिजन उसके कमरे में पहुंचे तो देखा कि जितेंद्र की कनपटी पर गोली लगी हुई है और खून से लथपथ हालत में मृत पड़ा है।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इस दौरान मृतक के पिता प्यारे लाल ने बताया कि जितेंद्र ने करीब आठ साल पहले पास के गांव की लड़की से प्रेम विवाह किया था। उसके बाद उसके संतान के रूप में छह वर्षीय लड़की और एक पांच वर्षीय लड़का है। उन्हाेंने बताया कि जितेंद्र की पत्नी अपने मायके गई हुई है। आखिर जितेंद्र ने आत्महत्या क्यों की, उसकी समझ में नहीं आ रहा। उन्होंने किसी पर आरोप नहीं लगाया है। जिसके बाद पुलिस ने 174 के तहत कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

Tags

Next Story