रेवाड़ी में डीजे पर गुटीय संघर्ष : मारपीट में दोनों पक्षों के 2 दर्जन लोग घायल, महिलाओं से किया अभद्र व्यवहार

हरिभूमि न्यूज : रेवाड़ी
सोमवार की रात डीजे को लेकर रसगण गांव में हुए गुटीय संघर्ष में करीब 2 दर्जन लोग घायल हो गए। महिलाओं के साथ जमकर छेड़छाड़ हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच व अन्य आरोपियाें की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
पुलिस के अनुसार गांव रसगण में नवीन पुत्र रगबीर की शादी समारोह में डीजे बज रहा था। पुलिस को दी शिकायत में नवीन ने आरोप लगाया कि राजेंद्र, उदय, रवि व दो-तीन अन्य लोगों ने जबरन डीजे रोक दिया। इसके बाद इन लोगों ने उसके व उनके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। डीजे के साथ चल रही महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया। दूसरी ओर राजेंद्र ने अपनी शिकायत में प्रीतम, नवीन, राजबीर, सतीश व पांच-छह अन्य लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने, महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करने और जातिसूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। जांच अधिकारी सचिन कुंडू ने बताया कि दोनों पक्षों के खिलाफ क्रॉस केस दर्ज करने के बाद 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS