सावधान! कोराेना फिर पैर पसार रहा, 5 महीने बाद पीजीआई में मरीज भर्ती होने शुरू

सावधान! कोराेना फिर पैर पसार रहा, 5 महीने बाद पीजीआई में मरीज भर्ती होने शुरू
X
पीजीआई के एक कर्मचारी समेत एक अन्य संक्रमित मरीज दाखिल करवाया गया है। पीजीआई के कई डॉक्टर अब तक संक्रमित हो चुके हैं। डॉ. वरुण अरोड़ा की रिपोर्ट दोबारा पॉजिटिव मिली थी।

हरिभूमि न्यूज : रोहतक

कोरोना वायरस दोबार पैर पसार रहा है। सोमवार कोप्रदेश में काेराेना के 450 मामले सामने आए थे। वहीं रोहतक जिले की बात करें तो यहां एक्टिव मरीजों की संख्या 100 पहुंचने वाली है। सोमवार शाम तक 96 एक्टिव मरीज थे। 14 नए मरीज संक्रमित मिले हैं। करीब 5 महीने के बाद पीजीआई में दोबारा मरीज भर्ती होने शुरू हो गए हैं। पीजीआई के एक कर्मचारी समेत एक अन्य संक्रमित मरीज दाखिल करवाया गया है। पीजीआई के कई डॉक्टर अब तक संक्रमित हो चुके हैं। डॉ. वरुण अरोड़ा की रिपोर्ट दोबारा पॉजिटिव मिली थी। हर रोज रोहतक के अलग-अलग हिस्सों में संक्रमित मरीज मिले रहे हैं। इसलिए स्वास्थ्य विभाग ने फिर चेतावनी दी है कि वायरस अभी गया नहीं है और पहले की तरह की कोविड के नियमों का पालन करना होगा। धीरे-धीरे रोहतक में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें।

कोरोना की पॉजिटीविटी दर 0.38 और रिकवरी दर 97.84 प्रतिशत है। सोमवार को 364 सैंपल जांच के लिए भेजे गए, जिनमें से 14 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए, जबकि 163 सैंपल का परिणाम आना बाकि है। अब तक 6 लाख 95 हजार 448 व्यक्तियों को सर्वेलैंस पर रखा गया। अब तक 3 लाख 2 हजार 179 लाख संक्रमित मरीज मिले हैं। 578 की मौत हुई और 3 लाख 1 लाख 485 व्यक्ति ठीक हुए।

17 लाख 38 हजार 149 डोज लग चुकी

अब तक 17 लाख 38 हजार 149 डोज दी जा चुकी हैं। सोमवार को 1264 व्यक्तियों को टीका लगाया गया। इनमें से 41 व्यक्तियों को पहली और 732 को दूसरी डोज लगाई गई। इसके साथ ही 491 बूस्टर डोज भी लगाई गई। अब तक हेल्थ केयर वर्कर को 28 हजार 239 और फ्रंटलाइन वर्कर को 17 हजार 757 डोज लगाई गई हैं। 12 से 15 आयु वर्ग के किशोरों को 21 हजार 587 डोज लगाई जा चुकी हैं। 15 से 17 आयु वर्ग में अब तक 66 हजार 781 डोज लगाई जा चुकी है। 18 से 44 आयु वर्ग में सबसे ज्यादा 9 लाख 98 हजार 139 डोज लगाई जा चुकी हैं।उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने कहा कि अभी लगातार सावधानी बरतने की जरूरत है। कोरोना अभी पूरी तरह से समाप्त नहीं हुआ है। रोजाना नए केस सामने आ रहे हैं। अपने हाथों को साबुन और गर्म पानी से या अल्कोहल-आधारित हैंड सैनिटाइज से धोएं।


Tags

Next Story