दम तोड़ रहा कोरोना : हरियाणा में 17 की मौत, 121 नए केस, 17 जिलों में दस से भी कम संक्रमित मिले

दम तोड़ रहा कोरोना : हरियाणा में 17 की मौत, 121 नए केस, 17 जिलों में दस से भी कम संक्रमित मिले
X
शनिवार को 227 लोगों ने कोरोना को मात दी जिसके बाद एक्टिव केस 1804 रह गए हैं और रिकवरी दर 98.55 प्रतिशत पर पहुंच गई है।

हरियाणा में कोरोना वायरस की दूसरी लहर खात्मे की ओर है। शनिवार को प्रदेश में 121 नए केस मिले और 17 लोगों की मौत हो गई। राहत की बात है कि तीन जिलों में कोई केस नहीं मिला और 14 जिलों में दस से भी कम केस सामने आए। वहीं शनिवार को 227 लोगों ने कोरोना को मात दी जिसके बाद एक्टिव केस 1804 रह गए हैं और रिकवरी दर 98.55 प्रतिशत पर पहुंच गई है। प्रदेश में अब तक कुल 768263 केस मिल चुके हैं जिनमें से 757091 लोग ठीक हो चुके हैं और 9368 लोगों की मौत हो चुकी है।

शनिवार को कहां कितने केस मिले

शनिवार को गुरुग्राम में 10, फरीदाबाद में 7, सोनीपत में 5, हिसार में 10, अंबाला में 3, करनाल में 3, पानीपत में 2, रोहतक में 2, रेवाड़ी में 2, पंचकूला में 17, कुरुक्षेत्र में 9, यमुनानगर में 6, सिरसा और महेंद्रगढ़ में कोई केस नहीं, भिवानी में 3, झज्जर में 1, पलवल में 20, फतेहाबाद में 9, कैथल में 1, जींद में 2, नूंह में 0 और चरखी दादरी में 9 केस मिले।

Tags

Next Story