खात्मे की ओर दूसरी लहर : हरियाणा में आज कोरोना के 96 केस, केवल दो जिलों में दस से ज्यादा संक्रमित मिले

हरियाणा में कोरोना की दूसरी लहर खात्मे की ओर है। सोमवार को प्रदेश में केवल 96 केस मिले और 16 लोगों की मौत हुई। राहत की बात है कि केवल पलवल और चरखी दादरी में दस से ज्यादा संक्रमित मिले। तीन जिलों में कोई केस नहीं मिला। सोमवार को 172 लोगों ने कोरोना को मात दी जिसके बाद अब एक्टिव केस 1593 रह गए हैं और रिकवरी दर 98.57 प्रतिशत है। प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल 768474 केस मिल चुके हैं जिनमें से 757480 लोग ठीक हो चुके हैं और 9401 लोगों की मौत हो चुकी है।
सोमवार को कहां कितने केस मिले
सोमवार को गुरुग्राम में 8, फरीदाबाद में 0, सोनीपत में 5, हिसार में 4, अंबाला में 9, करनाल में 4, पानीपत में 0, रोहतक में 2, रेवाड़ी में 2, पंचकूला में 3, कुरुक्षेत्र में 9, यमुनानगर में 5, सिरसा में 3, महेंद्रगढ़ में कोई केस नहीं, भिवानी में 6, झज्जर में 1, पलवल में 16, फतेहाबाद में 3, कैथल में 1, जींद में 1, नूंह में 2 और चरखी दादरी में 12 केस मिले।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS