हरियाणा में कोरोना : 24 घंटे में 8388 नए केस दर्ज, 5917 लोग ठीक भी हुए, सात जिलों में मरीजों की मौत, देखें सूची

हरियाणा में कोरोना : 24 घंटे में 8388 नए केस दर्ज, 5917 लोग ठीक भी हुए, सात जिलों में मरीजों की मौत, देखें सूची
X
अभी प्रदेश में 57277 एक्टिव केस हैं और अभी तक 10124 लोगों की मौत हो चुकी है। अभी रिकवरी दर 92.20 प्रतिशत है।

हरियाणा में कोरोना संक्रमण की रफ्तार ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। मंगलवार को प्रदेश में 8388 नए केस मिले और सात जिलों में आठ मरीजों की मौत भी हो गई। हिसार में एक, सोनीपत में एक, करनाल में एक, पानीपत में एक, अंबाला में एक, यमुनानगर में दो और कुरुक्षेत्र में एक मरीज की मौत हो गई। राहत की बात है कि मंगलवार को ओमिक्रॉन का कोई केस नहीं मिला और 5917 लोग कोरोना को मात देकर ठीक भी हुए। अभी प्रदेश में 57277 एक्टिव केस हैं और अभी तक 10124 लोगों की मौत हो चुकी है। अभी रिकवरी दर 92.20 प्रतिशत है।

मंगलवार को कहां कितने केस मिले

हरियाणा स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में मंगलवार को गुरुग्राम में 3141 जबकि फरीदाबाद में 1136 नए मरीज सामने आए। इसके अलावा हिसार में 246, सोनीपत में 326, करनाल में 484, पानीपत में 253, पंचकूला में 416, अंबाला में 437, सिरसा में 163, रोहतक में 275, यमुनानगर में 298, भिवानी में 118, कुरुक्षेत्र में 165, महेंद्रगढ़ में 105, जींद में 118, रेवाड़ी में 193, झज्जर में 251, फतेहाबाद में 57, कैथल में 139, पलवल में 21, चरखी दादरी में 24 और नूंह में 22 केस मिले।



Tags

Next Story