Haryana Corona Update : घटने लगे केस, बढ़ रहा मौत का आंकड़ा, देखें कहां कितने संक्रमित मिले

Haryana Corona Update : घटने लगे केस, बढ़ रहा मौत का आंकड़ा, देखें कहां कितने संक्रमित मिले
X
रविवार को प्रदेश में कोरोना के 13322 केस मिले और 145 लोगों की मौत हो गई, जबकि शनिवार को 13588 केस मिले थे।

हरियाणा के लोगों के लिए आंशिक राहत की खबर है। प्रदेश में कोरोना की रफ्तार धीमी पड़ने लगी है। पर चिंता की बात है कि माैताें का आंकड़ा हर दिन बढ़ रहा है। रविवार को प्रदेश में कोरोना के 13322 केस मिले जबकि शनिवार को 13588 केस सामने आए थे। शुक्रवार को 13833 केस और वीरवार को 13947 केस मिले थे।

रविवार को कोरोना से 145 लोगों की मौत हो गई जबकि शनिवार को 125 की मौत हुई थी। शुक्रवार को 98 और वीरवार को 97 लोगों की मौत हुई। रविवार को 10423 लोगों ने कोरोना को मात भी दी। एक्टिव केस 105270 से भी ऊपर पहुंच चुके हैं और रिकवरी दर 78.68 प्रतिशत पर पहुंच चुकी है। प्रदेश में अब तक कुल 514888 केस मिल चुके हैं जिनमें से 405132 लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 3847634 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

रविवार को कहां पर कितने केस मिले

गुरुग्राम में 3609 केस और 9 लोगों की मौत, फरीदाबाद में 1755 केस और 7 की मौत, सोनीपत में 934 केस और 3 की मौत, हिसार में 879 केस और 16 की मौत, अंबाला में 316 केस और 10 की मौत, करनाल में 773 केस और 16 की मौत, पानीपत मेंं 794 केस और 9 की मौत, राेहतक में 525 केस और 14 की मौत, रेवाड़ी में 49 केस, पंचकूला में 198 केस और 4 की मौत, कुरुक्षेत्र में 144 केस और चार की मौत, यमुनानगर में 349 केस और 3 की मौत, सिरसा में 638 केस और 6 की मौत, महेंद्रगढ़ में 583 केस, भिवानी में 428 केस और 11 की मौत, झज्जर में 265 केस और 5 की मौत, पलवल में 101 केस और 2 की मौत, फतेहाबाद में 216 केस और 14 की मौत, कैथल में 230 केस और 5 की मौत, जींद में 405 और 7 की मौत, नूंह में 99 केस और चरखी दादरी में 32 केस मिले।

18 वर्ष से ऊपर वाले 14,918 लोगों को लगाई वैक्सीन

हरियाणा सरकार ने आज 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण शुरू कर दिया है और राज्य भर में इस आयु वर्ग के 14,918 लाभार्थियों को कोविड-19 वैक्सीन के टीके लगाए गए। स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा ने कहा कि आज के आंकड़ों को जोडक़र अब तक लाभार्थियों को कुल 38,47,634 कोविड-19 वैक्सीन के टीके लगाए गए हैं। स्वास्थ्य देखभाल वर्कर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स और अन्य को लगाए गए टीकों के बारे में अरोड़ा ने कहा कि 2,01,811 हेल्थ केयर वर्कर्स को कोविड -19 वैक्सीन की पहली खुराक और 1,28,247 हेल्थ केयर वर्कर्स को दूसरी खुराक दी गई है। फ्रंटलाइन वर्कर्स के विवरण को साझा करते हुए उन्होंने कहा कि 1,47,139 फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन की पहली खुराक और 64,921 फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन की दूसरी खुराक दी गई है।

Tags

Next Story