हरियाणा में कोरोना ने फिर दी दस्तक, इन जिलों में तेजी से बढ़ने लगे केस

राहत के बाद हरियाणा में कोरोना वायरस ने फिर से दस्तक दे दी है। तीन-चार दिन से हर रोज कोविड-19 के केस बढ़ने लगे हैं। सबसे ज्यादा केस गुरुग्राम और फरीदाबाद जिलों में सामने आ रहे हैं। मंगलवार 12 अप्रैल को प्रदेश में 149 केस सामने आए, इनमें अकेले 129 केस गुरुग्राम के हैं जबकि फरीदाबाद में आठ और सोनीपत में सात केस मिले।
सोमवार 11 अप्रैल को प्रदेश में 54 केस सामने आए थे, इनमें गुरुग्राम में 46 और फरीदाबाद पांच लोग संकमित मिले थे। रविवार 10 अप्रैल को हरियाणा में 89 लोग कोरोना संक्रमित मिेले थे। इस दिन गुरुग्राम में 77 जबकि फरीदाबाद में 11 केस संक्रमित मिले।
474 एक्टिव केस
हरियाणा में फिलहाल 474 एक्टिव केस हैं। मंगलवार को 70 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हुए। अब तक प्रदेश में 10617 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है और रिकवरी दर 98.87 प्रतिशत है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS