हरियाणा में कोरोना विस्फोट : एक ही दिन में मिले 872 केस, सबसे अधिक गुरुग्राम में

हरियाणा में कोरोना विस्फोट : एक ही दिन में मिले 872 केस, सबसे अधिक गुरुग्राम में
X
प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर शुरु हो गई है। इसलिए हर जिले में रोजाना कोरोना के मामले बढ़ रहे है। शुक्रवार को भी प्रदेश मेें कोरोना के कुल 872 नए मामलों की पुष्टि की गई, जबकि 448 मरीज स्वस्थ हुए और एक की मौत हुई है।

प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर शुरु हो गई है। इसलिए हर जिले में रोजाना कोरोना के मामले बढ़ रहे है। शुक्रवार को भी प्रदेश मेें कोरोना के कुल 872 नए मामलों की पुष्टि की गई, जबकि 448 मरीज स्वस्थ हुए और एक की मौत हुई है। सबसे अधिक गुरुग्राम में 184, पंचकूला में 166 व करनाल में 114 केस पॉजिटिव मिले हैं। करनाल में सात टीचर व 11 बच्चें भी शामिल हैं। वहीं कुरुक्षेत्र में भी 85 नए मामले आए है, इनमें चार शिक्षक व 24 विद्यार्थी भी शामिल है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार प्रदेश में अब तक 278140 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं, जिनमें से 270670 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। 3090 मरीजों की मौत हो चुकी है और प्रदेश में 4380 एक्टिव केस हैं। वहीं कुरुक्षेत्र जिले अब तक 139 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस से संक्रमित अब तक 9323 मरीज ठीक होकर घर लौट गए है। अहम पहलू यह है कि अभी तक लिए गए 243112 में से 231591 सैम्पलों की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है। जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने कहा कि कुरुक्षेत्र में अलग-अलग जगहों से कोरोना वायरस से संक्त्रमित 85 नए केस सामने आए है और कुरुक्षेत्र में 39 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट नेगटिव आने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है और गांव प्रहलादपुर निवासी 60 वर्षीय एक कोरोना पाजिटिव मरीज की मृत्यु हो गई है।

करनाल में 114 पॉजिटिव केस मिले

उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने सिविल सर्जन की रिपोर्ट के अनुसार बताया कि जिले में शुक्रवार को 114 नए केस पोजिटिव पाए गए हैं और 155 मरीज ठीक हुए हैं। संक्रमित मिलने वालों में 22 गृहणियां, एक विज्ञानिक और एक प्राइवेट स्कूल के सात अध्यापक व 11 विद्यार्थी भी शामिल हैं।

Tags

Next Story