हरियाणा में कोरोना : प्रदेश में रविवार को 115 केस मिले, 17 लोगों की मौत, देखें आपके जिले का हाल

हरियाणा में कोरोना : प्रदेश में रविवार को 115 केस मिले, 17 लोगों की मौत, देखें आपके जिले का हाल
X
रविवार को 217 लोगों ने कोरोना को मात दी जिसके बाद एक्टिव केस घटकर 1685 रह गए हैं।

हरियाणा में काेरोना की रफ्तार कम होती जा रही है। रविवार को प्रदेश में 115 केस मिले और 17 लोगों की मौत हो गई। राहत की बात है कि पांच जिलों में काेई केस नहीं मिला और तीन जिलों में केवल एक- एक केस मिले। वहीं रविवार को 217 लोगों ने कोरोना को मात दी जिसके बाद एक्टिव केस घटकर 1685 रह गए हैं और रिकवरी दर 98.56 प्रतिशत पर पहुंच गई है। प्रदेश में अब तक कुल 768378 केस मिल चुके हैं जिनमें से 757308 लोग ठीक हो चुके हैं और 9385 लोगों की मौत हो चुकी है।

रविवार को कहां कितने केस मिले

रविवार को गुरुग्राम में 16, फरीदाबाद में 3, सोनीपत में 4, हिसार में 10, अंबाला में 3, करनाल में 1, पानीपत में 0, रोहतक में 1, रेवाड़ी में 1, पंचकूला में 4, कुरुक्षेत्र में 9, यमुनानगर में 6, सिरसा में 13, महेंद्रगढ़ में कोई केस नहीं, भिवानी में 3, झज्जर में 0, पलवल में 20, फतेहाबाद में 5, कैथल में 5, जींद में 0, नूंह में 0 और चरखी दादरी में 11 केस मिले।


Tags

Next Story