गुरमीत राम रहीम की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई , आगे पढ़ें

गुरमीत राम रहीम की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई , आगे पढ़ें
X
रविवार को हत्या व बलात्कार के मामलों में सुनारिया जेल में सजा काट रहे सिरसा के डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया है। अस्पताल में राम रहीम की कोरोना जांच की गई थी।

धर्मेंद्र कौशिक,गुरुग्राम

रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहे राम रहीम को कोविड टेस्ट निगेटिव आया है। रविवार को मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया है। अस्पताल में राम रहीम की कोरोना जांच की गई।वहीं गुरमीत राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत सोमवार(7 जून) को उनसे मिलने मेदांता पहुंची। उसने अटेंडेंट कार्ड बनवा लिया है। हनीप्रीत ने यह जानकारी खुद साझा की है। अब हनीप्रीत 15 जून तक अस्पताल में रहकर राम रहीम की देखभाल करेगी। वह रोजाना राम रहीम से मिलने उसके कमरे में जा सकती है। हालांकि, अस्पताल प्रशासन इसकी पुष्टि नहीं कर रहा है और न ही राम रहीम की ओर से कोई ऐसी जानकारी दी गई है।

इससे पहले उसे पेट में दर्द की शिकायत के बाद पीजीआई रोहतक में भी भर्ती किया गया था। लेकिन वहां पर उसने कोविड जांच कराने से इनकार कर दिया था। इसके बाद डॉक्टरों की सलाह के बाद उसे मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया।

Tags

Next Story