हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की Corona रिपोर्ट आई निगेटिव

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की Corona रिपोर्ट आई निगेटिव
X
मुख्यमंत्री को 25 अगस्त मेदांता अस्पताल में भर्ती हुए थे, जहां उनका कोविड-19 का इलाज चल रहा था। उनकों मंगलवार को डिस्चार्ज किया जाएगा।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की करोना रिपोर्ट निगेटिव आई। इसकी जानकारी हरियाणा भाजपा द्वारा जारी ट्वीट कर दी गई है। मुख्यमंत्री 25 अगस्त को मेदांता अस्पताल में भर्ती हुए थे, जहां उनका कोविड-19 का इलाज चल रहा है। उनकों मंगलवार सुबह डिस्चार्ज किया जाएगा। डॉक्टरों के अनुसार अभी उनकों डॉक्टरों की निगरानी में ही रखा जाएगा।

बता दें रविवार को भी अस्पताल द्वारा जारी एक मेडिकल बुलेटिन में चिकित्सा अधीक्षक डॉ ए. के. दुबे ने बताया कि मनोहर लाल अच्छी तरह से आराम कर रहे हैं और उनके स्वास्थ्य से संबंधित सभी महत्वपूर्ण मापदंड सामान्य हैं।उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री को बुखार नहीं है। डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य में हो रही प्रगति से खुश है।

Tags

Next Story