हरियाणा में धीमा पड़ा कोरोना : शुक्रवार को 463 नए केस और 43 लोगों की मौत, इस जिले में केवल एक मिला संक्रमित

हरियाणा में कोरोना की रफ्तार हर रोज धीमी पड़ रही है जो प्रदेश वासियों के लिए राहत की खबर है। शुक्रवार को प्रदेश में कोरोना के 463 नए केस मिले और 43 लोगाें की मौत हो गई। राहत की बात है कि चरखी दादरी में केवल एक केस मिला। वहीं शुक्रवार को 1036 लोगों ने कोरोना को मात दी जिसके बाद एक्टिव केस घटकर 5749 रह गए हैं और रिकवरी दर बढ़कर 98.08 प्रतिशत पर जा पहुंची है। प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल 765096 केस सामने आ चुके हैं जिनमें से 750443 लोग ठीक हो चुके हैं और 8904 की मौत हो चुकी है।
शुक्रवार को कहां कितने केस मिले
शुक्रवार को गुुरुग्राम में 33, फरीदाबाद में 36, सोनीपत में 10, हिसार में 30, अंबाला में 21, करनाल में 17, पानीपत में 6, रोहतक में 9, रेवाड़ी में 31, पंचकूला में 29, कुरुक्षेत्र में 13, यमुनानगर में 39, सिरसा में 41, महेंद्रगढ़ में 6, भिवानी में 9, झज्जर में 30, पलवल में 44, फतेहाबाद में 21, कैथल में 6, जींद में 12, नूंह में 19 और चरखी दादरी जिले में केवल एक केस मिला।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS