हरियाणा में मंदा पड़ा Corona : शनिवार को 723 केस मिले, दस हजार से कम हुए एक्टिव केस

हरियाणा में कोरोना का संक्रमण मंदा पड़ रहा है। शनिवार को प्रदेश में 723 केस सामने आए और 59 लोगों की मौत हो गई। राहत की बात है नूंह जिले में केवल एक और चरखी दादरी में पांच और पलवल में केवल सात केस मिले। शनिवार को 1744 लोगों ने कोरोना को मात दी जिसके बाद एक्टिव केस 9974 रह गए हैं। प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल 761637 केस मिल चुके हैं जिनमें से 742999 लोग ठीक हो चुके हैं और 8664 मरीजों की मौत हो चुकी है। रिकवरी दर बढ़कर 97.55 प्रतिशत पर पहुंच चुकी है।
शनिवार को कहां पर कितने केस मिले
शनिवार को गुुरुग्राम में 45, फरीदाबाद में 37, सोनीपत में 29, हिसार में 75 अंबाला में 40, करनाल में 57, पानीपत में 18, रोहतक में 21, रेवाड़ी में 19, पंचकूला में 66, कुरुक्षेत्र में 24, यमुनानगर में 67, सिरसा में 55, महेंद्रगढ़ में 21, भिवानी में 19, झज्जर में 15, पलवल में 7, फतेहाबाद में 29, कैथल में 25, जींद में 48, नूंह में 1 और चरखी दादरी में 5 केस मिले।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS