हरियाणा में फिर फैल रहा कोरोना, अकेले करनाल में 96 तो प्रदेश में 424 मिले संक्रमित

हरियाणा में कोरोना फिर डरावना होने लगा है। वायरस ने फिर से पैर पसारने लगा है। लोगों की लापरवाही के कारण संक्रिमत केस आए दिन बढ़ने लगे हैं। लोग मास्क भी नहीं लगा रहे और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं किया जा रहा। हालांकि पुलिस ने फिर से सख्ती अपनाकर बिना मास्क वाले लोगों का चालान काटना शुरू कर दिया है। फिर भी लोग कोरोना से बचने के लिए उपाय नहीं कर रहे। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी मेडिकल बुलेटिन के आकंड़ों के मुताबिक शनिवार को प्रदेश में 424 नये कोरोना केस सामने आए। वहीं शनिवार को 275 लोगों ने कोरोना को मात दी।
प्रदेश में अब तक पॉजिटिव केसों की संख्या 2 लाख 74 हजार 697 को पार कर गई है। एक्टिव केस फिलहाल 2952 हैं। एक्टिव केसों की संख्या लगातार बढ़ रही है। प्रदेश में कोरोना से मरने वालों का आकंड़ा बढ़कर 3073 हो गया है। जिसमें 2077 पुरुष और 995 महिलाएं और एक ट्रांसजेंडर शामिल है। प्रदेश में कोरोना रिकवरी रेट में सुधार हुआ है और अब कोरोना 97.81 फीसदी रिकवरी रेट है।
शनिवार को करनाल में सबसे अधिक 96 केस, गुरुग्राम में 72 केस, पंचकूला में 62 केस, कुरुक्षेत्र में 52 केस, फरीदाबाद में 33 केस, यमुनानगर में 33 केस, सोनीपत में 10 केस, हिसार में 6 केस, अंबाला में 40 केस, पानीपत में 9 केस, रोहतक में 3 केस, फतेहाबाद में 3 केस, जींद में 3 केस, कैथल में एक केस, सिरसा में एक केस मिला। वहीं रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, भिवानी, झज्जर, पलवल, नूंह और चरखी दादरी में कोरोना का कोई संक्रिमत केस सामने नहीं आया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS