कोरोना ने रोकी सेना भर्ती रैली, अब अप्रैल में राजीव गांधी खेल परिसर में होगी

कोरोना ने रोकी सेना भर्ती रैली, अब अप्रैल में राजीव गांधी खेल परिसर में होगी
X
सेना भर्ती कार्यालय (Army Recruiting Office) रोहतक के निदेशक कर्नल रतनदीप खां ने बताया कि 19 से 26 नवंबर तक आयोजित की जाने वाली भर्ती रैली की तिथि को पुन: निर्धारित किया गया है।

हरिभूमि न्यूज : रोहतक

जो युवक सेना में भर्ती हाेने के लिए लगातार शारीरिक अभ्यास कर रहे हैं। उनके लिए राहत की खबर यह है कि सेना में भर्ती 19-26 नवम्बर की बजाय अप्रैल में होगी। ऐसे होने से अभ्यास कर रहे युवकों को और ज्यादा मेहनत करने का मौका मिल जाएगा।

भर्ती के समय में परिवर्तन का निर्णय भर्ती कार्यालय रोहतक ने कोविड-9 के मद्देनजर लिया है। महामारी के संक्रमित लोगों की संख्या में नियमित रूप से इजाफा हो रहा है। ऐसे में भर्ती कार्यालय कोई भी जोखिम नहीं लेगा। सेना के अधिकारियाें का कहना है कि भर्ती से पहले जीवन जरूरी है। अफसरों काे उम्मीद है कि अप्रैल तक बीमारी पर तक नियंत्रण हो सकता है। सेना भर्ती कार्यालय रोहतक के निदेशक कर्नल रतनदीप खां ने बताया कि 19 से 26 नवंबर तक आयोजित की जाने वाली भर्ती रैली की तिथि को पुन: निर्धारित किया गया है।

आठ दिन चलनी थी रैली

कोरोना महामारी के मद्देनजर ही यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि सेना भर्ती कार्यालय, रोहतक द्वारा वर्ष 2020-21 के लिए 19 से 26 नवंबर तक 8 दिवसीय भर्ती रैली का आयोजन किया जाना था। लेकिन अब यह रैली नहीं होगी। उन्होंने बताया कि रोहतक, झज्जर, पानीपत व सोनीपत जिले के उम्मीदवारों के लिए अब यह भर्ती रैली अप्रैल 2021 में राजीव गांधी खेल स्टेडियम रोहतक में आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि अप्रैल में भर्ती किन तारीखों में होगी। इस बारे में बाद में सूचना दी जाएगी। क्योंकि फिलहाल तक भर्ती की तारीखें तय नहीं की जा सकी हैं।

Tags

Next Story