Corona Third Wave : इस जिले में एक साल के बच्चे सहित पांच लोग मिले पॉजिटिव, अब छुट्टी के दिन भी लगेगी वैक्सीन

हरियाणा में कोरोना वायरस फिर से पैर पसार रहा है। शुक्रवार को कुरुक्षेत्र में गांव ईशरगढ़ के 1 वर्षीय बच्चे सहित सेक्टर 13 निवासी 66 वर्षीय महिला, 69 वर्षीय बुजुर्ग, गांव छैलो की 40 वर्षीय महिला और गांव जुरासी खुर्द की 42 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने कहा कि कुरुक्षेत्र में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट काफी अच्छे स्तर पर है और अब तक कुरुक्षेत्र में 5 लाख 88 हजार 73 लोगों की कोविड रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। कुरुक्षेत्र में अब तक 21803 कोविड मरीज ठीक होकर घर जा चुके है और कुरुक्षेत्र में अब कोविड पॉजिटिव 10 मरीज एक्टिव है। अब तक 22170 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं और 21803 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। कुरुक्षेत्र में अब तक कोरोना से 357 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है और 2 मरीजों को होम आइसोलेशन 8 मरीजों को अस्पताल में रखा गया है।
अवकाश के दिन भी लगवा सकते हैं वैक्सीन
बढ़ते कोरोना केस को देखते हुए हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने निर्देश दिए हैं कि राज्य में सभी कोरोना टीकाकरण सुविधाएं अवकाश के दिन भी खुली रहेंगी। विज ने आज एक बाद एक ट्वीट करके कहा कि "हरियाणा में सभी कोरोना टीकाकरण सुविधाएं अवकाश के दिन भी खुली रहेंगी और 23 दिसंबर को 2.61 लाख लोगों ने टीकाकरण कराया। यह प्रतिदिन लगभग 1.5 लाख के औसत टीकाकरण से एक लाख अधिक है।
उल्लेखनीय है कि अब तक हरियाणा में कोविड की कुल 32020519 डोज़ लगाई जा चुकी हैं जिनमें से पहली डोज़ 19293290 (94 प्रतिशत) औऱ दूसरी डोज़ 12727229 (62 प्रतिशत) है। इसी प्रकार, गुरुग्राम में 4156149 लोगों को, फरीदाबाद में 2985904, हिसार में 1637563, सोनीपत में 1682247, करनाल में 1749155, पानीपत में 1443643, पंचकुला में 851263, अंबाला में 1745421, सिरसा में 1390449, रोहतक में 1206644, यमुनानगर में 1380498, भिवानी में 1372760, कुरुक्षेत्र में 1057221, महिंदरगढ़ में 1021215, जींद में 1237465, रेवाड़ी में 1191303, झज्जर में 1188671, फतेहाबाद में 908679, कैथल में 1210411, पलवल में 1095230, चरखी दादरी में 699876 और नूंह में 808752 लोगों ने वैक्सीनेशन करवाया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS