हरियाणा में कोरोना बेकाबू : आज छह हजार के पास केस मिले, अकेले गुरुग्राम में 1434

हरियाणा में कोरोना बेकाबू : आज छह हजार के पास केस मिले, अकेले गुरुग्राम में 1434
X
वीरवार को 2743 लोग कोरोना काे मात देकर ठीक भी हुए और 18 लाेगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। प्रदेश में एक्टिव केस 30518 हो गए हैं।

हरियाणा में नाइट कर्फ्यू लगाने और स्कूल बंद करने के बाद भी कोरोना की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। साथ ही कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा भी हर रोज बढ़ रहा है। चिंता की बात यह है कि रिकवरी दर भी घटकर 90.68 प्रतिशत से 89.92 प्रतिशत पर आ गई है और एक्टिव केस बढ़कर 30518 से भी ऊपर हो गए हैं।

प्रदेश में सबसे अधिक केस गुरुग्राम जिले में मिल रहे हैं। वहीं सबसे कम केस नूंह जिले में मिल रहे हैं। वीरवार को प्रदेश में कोरोना के 5858 केस मिले और 18 लोगों की मौत भी हुई। अभी तक कुल 335800 केस मिल चुके हैं और 301948 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं 3334 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वीरवार को 2743 लोग कोरोना काे मात देकर ठीक भी हुए। प्रदेश में 3034430 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

वीरवार को कहां कितने केस मिले

Gurugram 1434, Faridabad 810, Sonipat 336, Hisar 379, Ambala 294, Karnal 370, Panipat 248, Rohtak 218, Rewari 72, Panchkula 315, Kurukshetra 126, Yamunanagar 174, Sirsa 120, Mahindergarh 55, Bhiwani 93, Jhajjar 125, Palwal 44, Fatehabad 149, Kaithal 209, Jind 243, Nuh 15, Charkhi Dadri 29



Tags

Next Story