Corona Update : हरियाणा में आज 45 लोगों की मौत, करीब दस हजार मिले संक्रमित

हरियाणा में कोरोना का संक्रमण बेकाबू होता जा रहा है। हर दिन संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है और संक्रमण से होने वाली मौतों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। बुधवार को हरियाणा में कोरोना ने पिछले सभी रिकार्ड तोड़ दिए और एक ही दिन में 45 लोगों की मौत हो गई। वहीं अब तक के सबसे ज्यादा 9623 नए केस मिले।
इनमें अकेले गुरुग्राम में 2988 केस मिले हैं। बुधवार को 3928 लोग ठीक भी हुए। प्रदेश में अब तक कोरोना के 381247 केस मिल चुके हैं और 3528 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें 322297 लोग ठीक हो चुके हैं। फिलहाल एक्टिव केस 55422 हैं और रिकवरी दर घटकर 84.54 प्रतिशत पर आ चुकी है। प्रदेश में 3386492 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
कहां पर कितने केस मिले
गुरुग्राम में 2988 केस और चार की मौत, फरीदाबाद में 1339 केस और पांच की मौत, सोनीपत में 960 केस और पांच की मौत, हिसार में 664 केस और पांच की मौत, अंबाला में 258 केस और दो की मौत, करनाल में 548 केस और चार की मौत, पानीपत में 548 केस, रोहतक में 174, रेवाड़ी में 67 केस, पंचकूला में 209 केस और पांच की मौत, कुरुक्षेत्र में 235 केस और एक की मौत, यमुनानगर में 253 केस और एक की मौत, सिरसा में 160 केस, महेंद्रगढ में 61 केस, भिवानी में 211 केस और चार की मौत, झज्जर में 140 केस, पलवल में 42 केस, फतेहाबाद में 240 केस और तीन की मौत, कैथल में 106 केस, जींद में 344 केस और पांच की मौत, नूंह में 28 केस और एक की मौत व चरखी दादरी में 48 केस।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS