Corona Update : हरियाणा में संक्रमण की रफ्तार हुई कम, रविवार को मिले इतने केस

Corona Update : हरियाणा में संक्रमण की रफ्तार हुई कम, रविवार को मिले इतने केस
X
रविवार को प्रदेश में 89 लाेगों की मौत हो गई और 3370 लोगों ने कोरोना को मात दी।

प्रदेशवासियों के लिए राहत की खबर है। हरियाणा में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने होने लगी है। प्रतिदिन कोरोना केसों की संख्या घट रही है वहीं ठीक होने वालों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। रविवार को प्रदेश में कोरोना के 1452 केस सामने आए और 89 लाेगों की मौत हो गई। वहीं 3370 लोगों ने कोरोना को मात दी।

प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल 755389 केस मिल चुके हैं जिनमें से 726081 लोग ठीक हो चुके हैं और 8221 लोगों की मौत हो चुकी है। इस समय 21087 एक्टिव केस हैं और रिकवरी दर 96.12 प्रतिशत पर पहुंच चुकी है। अब तक 5660777 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

रविवार को कहां पर कितने केस मिले

रविवार को गुरुग्राम में110, फरीदाबाद में 114, सोनीपत में 95, हिसार में 140, अंबाला में 65, करनाल में 80, पानीपत में 25, रोहतक में 52, रेवाड़ी में 51, पंचकूला में 48, कुरुक्षेत्र में 33, यमुनानगर में 121, सिरसा में 117, महेंद्रगढ में 39, भिवानी में 67, झज्जर में 51, पलवल में 9, फतेहाबाद में 93, कैथल में 51,जींद में 54, नूंह में 8 और चरखी दादरी में 29 केस मिले।

Tags

Next Story