Corona Virus : हरियाणा में आज कोरोना के 54 केस मिले, जानें आपके जिले के एक्टिव केस

Corona Virus : हरियाणा में आज कोरोना के 54 केस मिले, जानें आपके जिले के एक्टिव केस
X
सोमवार को 117 लोगों ने काेरोना को मात दी और 10 की मौत हो गई। प्रदेश में एक्टिव केस 1113 रह गए हैं।

हरियाणा में कोरोना संक्रमण की गति धीमी पड़ती जा रही है। अब हर रोज प्रदेश में पचास के करीब केस सामने आ रहे हैं। सोमवार को भी प्रदेश में 54 केस मिले और दस लोगों की मौत हो गई। वहीं 117 लाेगों ने कोरोना को मात दी जिसके बाद एक्टिव केस 1113 रह गए हैं और रिकवरी दर 98.62 प्रतिशत हो गई है। हरियाणा में अब तक कोरोना के कुल 768957 केस सामने आ चुके हैं जिनमें से 758348 लोग रिकवर हो चुके हैं और 9496 की मौत हो चुकी है। अब तक 9509780 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

सोमवार को केस मिले

सोमवार को गुरुग्राम में चार, फरीदाबाद में कोई केस नहीं, सोनीपत में दो, हिसार में पांच, अंबाला में एक, करनाल में चार, पानीपत में एक, रोहतक में दो, रेवाड़ी में एक, पंचकूला में एक, कुरुक्षेत्र में तीन, यमुनानगर में छह, सिरसा में दो, महेंद्रगढ़ में कोई केस नहीं, भिवानी में चार, झज्जर में एक, पलवल में दस, फतेहाबाद में तीन, कैथल में दो, जींद में कोई केस नहीं, नूंह में दो और चरखी दादरी में कोई केस नहीं मिला।

जिलों में एक्टिव केस

गुरुग्राम में 104, फरीदाबाद में 36, सोनीपत में 13, हिसार में 152, अंबाला में 39, करनाल में 50, पानीपत में 121, रोहतक में 82, रेवाड़ी में 35, पंचकूला में 36, कुरुक्षेत्र में 54, यमुनानगर में 29, सिरसा में 103, महेंद्रगढ़ में 11, भिवानी में 93, झज्जर में 32, पलवल में 29, फतेहाबाद में 6, कैथल में 41, जींद में 29, और चरखी दादरी में 17 केस एक्टिव हैं।

Tags

Next Story