कर्ण नगरी में कोरोना का एक ही दिन में शतक, प्रदेश में मिले 440 केस

कर्ण नगरी में कोरोना का एक ही दिन में शतक, प्रदेश में मिले 440 केस
X
रविवार को प्रदेश में कोरोना के कुल 440 केस मिले और 296 लोग ठीक हुए।

प्रदेश में कोरोना की रफ्तार नहीं थम रही है रोजाना केस बढ़ते जा रहे हैं। सबसे ज्यादा संक्रमण इस समय करनाल में है। इनमें चिंताजनक बात यह है कि सबसे अधिक के स्कूलों में मिल रहे हैं।रविवार को प्रदेश में कोरोना के कुल 440 केस मिले और 296 लोग ठीक हुए। रविवार को ही करनाल जिले में 100 नए केस मिले इनमें से 29 छात्र हैं जो कि अलग-अलग स्कूलों में पॉज़िटिव पाए गए। उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने सिविल सर्जन की रिपोर्ट के अनुसार बताया कि जिले में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से संदग्धि कुल 240153 व्यक्तियों के सैम्पल लिए गए, जबकि इनमें से 226663 की रिपोर्ट नेगिटिव आई है तथा 12270 मामले पॉज़िटिव है, जिनमें से 159 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है, 624 एक्टिव है तथा 11487 मरीज ठीक होकर अपने घर चले गए हैं।

प्रदेश में इतने केस मिले

करनाल में 100 केस, गुरुग्राम में 65, फरीदाबाद में 39, सोनीपत में 14, हिसार में छह, अंबाला में 49, पानीपत में 13, रोहतक में पांच, रेवाड़ी में एक, पंचकूला में 47, कुरुक्षेत्र में 54, यमुनानगर में 16, सिरसा में 0, महेंद्रगढ़ में एक, भिवानी में 2, झज्जर में एक, पलवल में 0, फतेहाबाद में 2, कैथल में 21, जींद में 4, नूंह में 0 और चरखी दादरी में भी 0 केस मिले।



Tags

Next Story