Coronavirus: हरियाणा में आज कोरोना के 51 केस मिले, 12 लोगों की मौत

Coronavirus: हरियाणा में आज कोरोना के 51 केस मिले, 12 लोगों की मौत
X
रविवार को 87 लोगों ने कोरोना को मात दी जिसके बाद एक्टिव केस 1186 रह गए हैं।

हरियाणा में कोविड-19 की दूसरी लहर कमजोर हो गई है। प्रदेश में हर रोज कोरोना के केस घट रहे हैं और एक्टिव केस भी कम रह गए हैं। रविवार को हरियाणा में 51 केस सामने आए और 12 लोगों की मौत हो गई। वहीं 87 लोगों ने कोरोना को मात दी जिसके बाद एक्टिव केस 1186 रह गए हैं और रिकवरी रेट 98.61 हो गया है। प्रदेश में अभी तक कुल 768903 केस मिल चुके हैं जिनमें से 758231 लोग ठीक हो चुके हैं और 9486 की मौत हाे चुकी है।

किस जिले में कितने केस मिले

रविवार को गुरुग्राम में आठ, फरीदाबाद में दो, सोनीपत में दो, हिसार में पांच, अंबाला में दो, करनाल में एक, पानीपत में एक, रोहतक में एक, रेवाड़ी में एक, पंचकूला में दो, कुरुक्षेत्र में तीन, यमुनानगर में एक, सिरसा में दो, महेंद्रगढ़ में एक, भिवानी में पांच, झज्जर में कोई केस नहीं, पलवल में दस, फतेहाबाद में कोई केस नहीं, कैथल में तीन, जींद में एक, नूंह और चरखी दादरी में कोई केस नहीं मिला।

Tags

Next Story