बंद घर में 12 दिन सड़ता रहा रिटायर्ड एसडीओ का शव, चल रहे थे कीड़े, सच जानकर हो जाएंगे भावुक

हिसार। ऋषि नगर एरिया में रहने वाले दूरसंचार निगम के रिटायर्ड एसडीओ का शव उनके मकान से गली सड़ी हालत में बरामद हुआ है। शव लगभग 10-12 दिन पुराना लग रहा है और हालत इतनी खराब हो चुकी थी कि शव में कीड़े चल रहे थे और आसपास में तेज दुर्गंध आ रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार रिटायर्ड एसडीओ प्यारेलाल न्यू ऋषि नगर एरिया में रहते थे। उनके 2 लड़के और 4 लड़कियां हैं जो कि सभी शादीशुदा हैं। दोनों लड़कों के साथ प्रॉपर्टी को लेकर आपसी विवाद था। इसके चलते प्यारेलाल ने दोनों लड़कों को बेदखल किया हुआ था। प्यारे लाल का बड़ा लड़का सतविंदर न्यू ऋषि नगर एरिया में ही रहता है जबकि छोटा लड़का रविंदर देवी भवन के पास फोटो स्टूडियो की दुकान चलाता है। प्यारेलाल की पत्नी की कई साल पहले ही मृत्यु हो चुकी थी। वह घर में अकेला रहता था। बुधवार को पड़ोसियों ने उसके छोटे लड़के रविंद्र को फोन किया और बताया कि उसके पिता के घर में तेज दुर्गंध आ रही है। रविंदर घर पहुंचा और उसने देखा कि उसके पिता प्यारेलाल की डेड बॉडी सड़ चुकी थी। उसने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की गंभीरता से छानबीन शुरू कर दी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS