पुलिस स्टेशनों में नियुक्त होंगे काउंसलर, जवान कर सकेंगे अपने दिल की बात

विजय अहलावत : रोहतक
पुलिस को तनाव से दूर रखने के लिए विभाग में बड़े स्तर पर कदम उठाए जा रहे हैं। नई योजना के तहत हर पुुलिस स्टेशन में काउंसलर नियुुक्त किए जाएंगे। जहां तनाव से जूझ रहे कर्मचारी अपने दिल की बात रख सकेंगे। उनकी समस्या को सुनकर उसका वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में निवारण भी किया जाएगा। साथ ही स्वास्थ्य को देखते हुए कर्मचारियों को ड्यूटी दी जाएगी। आगामी 15 दिनों में काउंसलर की तैनाती कर दी जाएगी।
एसपी उदय सिंह मीना ने इस संदर्भ में आदेश जारी किए हैं। जिसके तहत योजना तैयार की गई है। हर पुुलिस थाने में किसी कुशल अधिकारी को काउंसलर नियुक्त किया जा रहा है। जिसके पास कर्मचारी अपनी पारवारिक या ड्यूटी को लेकर उत्पन्न समस्या लेकर जा सकते हैं। उनकी समस्या का गहनता से अध्ययन कर समाधान करवाया जाएगा। जवानों की काउंसलिंग भी की जाएगी। इसके अलावा उनके स्वास्थ्य को देखते हुए ही उनको ड्यूटी की जिम्मेदारी दी जाएगी। सिविल लाइन अस्पताल के फार्मासिस्ट हरेंद्र सिंह की टीम थानों में जाकर कर्मचारियों को जागरूक कर रही है।
पुलिस विभाग को समय समय पर सेवानिवृत्त कर्मियों की जरूरत पड़ती है। नाकाबंदी पर पुलिस के साथ एसपीओ के तौर पर पूर्व सैनिक तैनात किए गए हैं। वहीं पुलिस से सेवानिवृत्त कर्मियोें को भी समय समय पर कार्यक्रमाें में बुलाया जाता है। इस बार उनसे थानों में काउंसलिंग करने में मदद ली जाएगी। उनके पास कई दशक का सर्विस का अनुभव है। जिसे जवानों की समस्या हल करने में प्रयोग में लिया जाएगा।
डीजीपी पीके अग्रवाल ने हाल ही में पुुलिस थानों में काउंसलर रखने के आदेश दिए थे। इसके लिए सभी पुलिस अधीक्षकों को जल्द से जल्द कदम उठाने के लिए कहा गया था। इसके बाद दिसम्बर माह में ही काउंसलर की नियुक्ति कर दी जाएंंगी। निकट भविष्य में में इसी क्रम में कई और योजनाएं शुरू की जाएंगी।
हर थाने में तैनात किए गए काउंसलरों को पहले ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके बाद हर माह बैठक ली जाएगी। उसने जानकारी ली जाएगी कि विभाग की यह योजना किस हद तक प्रभावी है। जवान उनके सामने अपनी बात रख पा रहे हैं या संंकोच करते हैं। जरूरत पड़ने पर योजना में और सुधार किए जाएंगे।
स्वास्थ्य के स्तर को देखते हुए लगाई जाएगी ड्यूटी
हर थाना में काउंसलर नियुक्त किए जा रहे हैं। इसके लिए पुलिस कर्मियों को जागरूक भी किया जा रहा है। 15 दिनों में सभी थानों में काउंसलर नियुक्त कर दिए जाएंगे। कर्मचारी उनके सामने अपनी समस्या रख सकते हैं। इसके अलावा कर्मचारियों के स्वास्थ्य के स्तर को देखते हुए ही ड्यूटी की जिम्मेदारी दी जाएगी। -उदय सिंह मीना, एसपी रोहतक
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS