रेप केस वापस लेने के बदले एक लाख रुपये लेते दंपति गिरफ्तार

हरिभूमि न्यूज : अंबाला
रेप केस वापस लेने के बदले एक लाख रुपये कैश लेते एक महिला व उसके पति को महिला थाना पुलिस ने रंगे हाथ काबू किया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि महिला उससे पहले भी दस लाख ले चुकी है। एक बार फिर से पांच लाख की डिमांड की गई थी जिसमें से आज एक लाख रुपये महिला को देने थे। लेकिन इसी बीच पुलिस ने महिला व उसके पति को रंगे हाथ काबू कर लिया।
शिकायतकर्ता गुरविंद्र सिंह ने बताया कि आरोपित महिला ने उसके बेटे के खिलाफ रेप का केस दर्ज करवाया था। इसके बाद महिला ने बयान बदलने के नाम पर उससे दस लाख रुपये लिए। इसके बाद महिला ने अपने बयान बदल दिए। लेकिन आरोपित महिला को एक बार फिर लालच आ गया। उसने धमकी दी कि वह कोर्ट में इस केस से संबंधित 319 के बयान दर्ज करवा करवा कर उसके बेटे को दोबारा फंसाएगी। इस पर महिला ने एक बार फिर से पांच लाख की डिमांड की। इस पर उसने एसपी को शिकायत दी।
एसपी ने महिला थाना एसएचओ देवेंद्र कौर की अगुवाई में एक रेड पार्टी गठित की। इस टीम ने जुवेनाईल कोर्ट के पास आरोपित महिला व उसके पति को एक लाख रुपये लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS