गीतिका शर्मा सुसाइड केस में गोपाल कांडा को कोर्ट ने किया बरी

चर्चित एयर होस्टेस गीतिका शर्मा सुसाइड केस (Geetika Suicide Case) में आरोपी हरियाणा के पूर्व गृह राज्य मंत्री सिरसा के विधायक गोपाल कांडा (MLA Gopal Kanda) और अरुणा चड्ढा को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी कर दिया है। कांडा पर आरोप था कि उन्होंने गीतिका को आत्महत्या के लिए उकसाया था। कोर्ट को 20 जुलाई को निर्णय सुनाना था, लेकिन इसे 25 जुलाई तक के लिए टाल दिया था। वहीं बरी होने के बाद कांडा ने कहा, मेरे खिलाफ कोई सबूत नहीं था। ये केस मेरे खिलाफ बनाया गया था और आज कोर्ट ने फैसला सुना दिया है।
बता दें कि गीतिका शर्मा ने 5 अगस्त 2012 को दिल्ली के अशोक विहार स्थित अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस को गीतिका के घर पर सुसाइड नोट मिला था। जिसमें उसने सुसाइड के लिए गोपाल कांडा और एमडीएलआर की मैनेजर अरुणा चड्ढा को जिम्मेदार ठहराया था। तब कांडा हरियाणा में सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अगुवाई में बनी कांग्रेस सरकार में गृह मंत्री थे। गीतिका सुसाइड केस में नाम आने के बाद गोपाल कांडा को अपना मंत्री पद छोड़ना पड़ा था। गोपाल कांडा इस केस में 18 महीने की जेल काट चुके हैं। उन्हें 4 मार्च 2014 को जमानत मिली थी।
#WATCH मेरे खिलाफ कोई सबूत नहीं था, मेरे खिलाफ ये केस बनाया गया था और आज कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है: हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल गोयल कांडा https://t.co/1bBL8etDFz pic.twitter.com/qQl6qncErN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 25, 2023
राजनीति में आने से पहले गोपाल कांडा व्यापारी थे। मौजूदा समय में विधायक गोपाल कांडा सिरसा सीट पर हलोपा (हरियाणा लोकहित पार्टी) से विधायक हैं। हरियाणा की भाजपा-जजपा सरकार को अपना समर्थन दे रहे हैं। उनके छोटे भाई गोविंद कांडा भाजपा के वरिष्ठ नेता है। गोविंद कांडा भाजपा से ऐलनाबाद सीट से चुनाव भी लड़ चुके हैं।गोपाल कांडा ने रेडियो रिपेयर और जूते-चप्पल की छोटी सी दुकान से शुरुआत की थी बाद में बड़े कारोबारी बने। 2008 में कांडा ने अपने पिता 'मुरलीधर लखराम' के नाम MDLR एयरलाइंस शुरू की थी, जिसमें गीतिका एयर होस्टेस काम करती थीं। वहीं इस समय कांडा की कई कंपनियां चल रहीं हैं।
ये भी पढ़ें- Online Transfer Policy : 32000 जेबीटी शिक्षकों के जल्द होंगे अंतर जिला तबादले
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS