रिश्ते को किया शर्मसार : चचेरी बहन को चाकलेट का लालच दे लूटी अस्मत, दादी को बुलाने गई थी पीड़िता

हरिभूमि न्यूज. जींद
उचाना थाना इलाके के गांव में चचेरी बहन को चाकलेट देने का झांसा दे उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। उचाना थाना पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर युवक के खिलाफ दुष्कर्म, कुकर्म, छह पास्को एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उचाना थाना इलाके के गांव की एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत 12 फरवरी दोपहर को उसकी साढे 16 वर्षीय बेटी अपनी दादी को बुलाने के लिए गई थी। उसी दौरान उसके जेठ का बेटा उसकी बेटी को चाकलेट का लालच देकर मकान की छत पर ले गया और उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म के साथ साथ कुकर्म भी किया। कुछ समय के बाद उसकी बेटी रोती हुई घर लौटी और घिनौनी करतूत के बारे में बताया। उचाना थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, कुकर्म, छह पास्को एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उचाना थाना प्रभारी सोमबीर ने बताया कि महिला ने अपने जेठ के बेटे पर उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म व कुकर्म का आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS