पारिवारिक विवाद में चचेरे भाइयों को मारी गोली, एक की मौत, दूसरा घायल

पारिवारिक विवाद में चचेरे भाइयों को मारी गोली, एक की मौत, दूसरा घायल
X
पुलिस के अनुसार गांव मुंढनवास निवासी दुलीचंद का उसके बेटों के साथ ही रोजाना विवाद होता रहता है। एक बेटे पर हत्या के प्रयास का मामला भी दर्ज है। शनिवार को भी बेटे के साथ दुलीचंद का विवाद हो गया। दोनों के बीच विवाद बढ़ता देख साथ में रहने वाले दुलीचंद के छोटे भाई सुभाष के दोनों लड़के विजय व ब्रह्मप्रकाश बीच बचाव करने के लिए पहुंच गए। इसी बीच दुलीचंद के बेटे भूपेन्द्र ने दोनों पर गोली चला दी।

हरिभूमि न्यूज. रेवाड़ी

बावल रोड स्थित गांव मुंढनवास में शनिवार की दोपहर बाप-बेटों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इस दौरान झगड़ा बढ़ता देख सगे चचेरे भाई बीच बचाव करने आए तो उन पर फायरिंग कर दी, जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। कसौला थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पुलिस के अनुसार गांव मुंढनवास निवासी दुलीचंद का उसके बेटों के साथ ही रोजाना विवाद होता रहता है। एक बेटे पर हत्या के प्रयास का मामला भी दर्ज है। शनिवार को भी बेटे के साथ दुलीचंद का विवाद हो गया। दोनों के बीच विवाद बढ़ता देख साथ में रहने वाले दुलीचंद के छोटे भाई सुभाष के दोनों लड़के विजय व ब्रह्मप्रकाश बीच बचाव करने के लिए पहुंच गए। इसी बीच दुलीचंद के बेटे भूपेन्द्र ने दोनों पर गोली चला दी। दो गोली 35 वर्षीय विजय व एक गोली ब्रह्मप्रकाश को लगी हैं। आनन-फानन में दोनों को अस्पताल पहुंचा गया, जहां विजय को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि ब्रह्मप्रकाश का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं वारदात के बाद दुलीचंद के परिवार के सदस्य फरार हो गए। सूचना के बाद बावल डीएसपी राजेश चेची व कसौला थाना प्रभारी गांव में पहुंचे। गांव में गोली चलने से हर कोई खौफजादा है। कसौला थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। इधर कसौला थाना पुलिस के अलावा सीआईए टीम भी आरोपितों की तलाश में जुटी हैं।

दुलीचंद का उसके बेटों के साथ ही विवाद होता रहा है। उसका एक बेटा अपराधिक किस्म है, जिसके साथ शनिवार को झगड़ा हो रहा था। दुलीचंद के सगे भतीजे विजय व ब्रह्मप्रकाश बीच बचाव करने आए थे, जिन्हें गोली मारी गई। विजय की मौत हो चुकी है। आरोपितों की तलाश में पुलिस टीमें लगी है। - राजेश चेची, डीएसपी, बावल।

Tags

Next Story