Covid 19 : हरियाणा में 867 लोग मिले संक्रमित, सीएम बोले- कर्फयू पर मार्च के बाद लेंगे निर्णय

प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार लगातार बढ़ती जा रही है। रविवार को 867 नए केस मिले। वहीं 337 लोग ठीक हुए। यानी एक्टिव मरीजों की संख्या में 530 का इजाफा हुआ। स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों पर कोरोना का प्रकोप ज्यादा देखा जा रहा है। जाखल के सरकारी स्कूल के 16 छात्राओं सहित 29 पॉजिटिव मिले। वहीं, कुरुक्षेत्र में 25 विद्यार्थियों सहित 103 नए केस सामने आए। करनाल में भी 28 विद्यार्थियों सहित 142 संक्रमित मिले। वहीं, यमुनानगर में 52 नए मामले दर्ज किए गए। वहीं रात को कर्फयू लगाने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि 31 मार्च तक निगरानी रखेंगे और उसके बाद ही इस संबंध में कोई निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि फरवरी तक स्थिति नियंत्रण में थी और काफी सुधार हुआ था। अब औसतन सक्रिय मामले भी बढ़े हैं, जो चिंता का विषय है।
किस जिले में कितने केस मिले
रविवार को गुरुग्राम में 181, फरीदाबाद में 37, सोनीपत में 25, हिसार में 12, अंबाला में 75, करनाल में 142, पानीपत में 41, रोहतक में 4, रेवाड़ी में 4, पंचकूला में 93, कुरुक्षेत्र में 103, यमुनानगर में 52, सिरसा में 12, महेंद्रगढ़ में 0, भिवानी में 2, झज्जर में 6, पलवल में 1, फतेहाबाद में 29, कैथल में 23, जींद में 23, चरखी दादरी में 2 और नूंह में कोई केस नहीं मिला। वहीं रविवार को पांच लोगों की काेरोना से मौत भी हुई और 337 लोग ठीक भी हुए।
कोरोना अपडेट
कुल केस : 279828
ठीक हुए : 271375
कुल मौत : 3098
रिकवरी दर : 96.98 प्रतिशत
वैक्सिनेशन : 908001
क्या बोले मुख्यमंत्री
कोविड-19 महामारी के बढ़ते मामलों को देखते मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि अभी हम स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और 31 मार्च तक निगरानी रखेंगे और उसके बाद ही इस संबंध में कोई निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि फरवरी तक स्थिति नियंत्रण में थी और काफी सुधार हुआ था। अब औसतन सक्रिय मामले भी बढ़े हैं, जो चिंता का विषय है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के लोगों से अपील की कि वे कोविड-19 प्रोटोकॉल नियमों का सख्ती से पालन करें, क्योंकि जान है तो जहान है। इस महामारी से बचने के लिए सुरक्षा बनाए रखना ही सबसे आसान तरीका है। मुख्यमंत्री ने लोगों से इस बात की भी अपील की है कि आने वाले होली मिलन, बैसाखी व अन्य सामाजिक उत्सवों का आयोजन करते समय भी मास्क पहनना, सामाजिक दूरी बनाए रखना व सैनिटाइजेशन का प्रयेाग व स्वच्छता बनाए रखने व अन्य नियमों का पालन करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS