अखाड़ा हत्याकांड : पति-पत्नी का एक ही चिता में दाह संस्कार

अखाड़ा हत्याकांड : पति-पत्नी का एक ही चिता में दाह संस्कार
X
मृतक मनोज मलिक मूलत : गोहाना के गांव सरगथल के निवासी हैं। मनोज मलिक और उसकी पत्नी साक्षी का गांव सरगथल में अंतिम संस्कार किया गया। अंतिक संस्कार के लिए श्मशानभूमि में एक ही चिता बनाई गई। उसी चिता पर दोनों का अंतिम संस्कार किया गया।

हरिभूमि न्यूज . गोहाना

शुक्रवार की सायं रोहतक में जाट कालेज के अखाड़े में हुए नृशंस हत्याकांड में मारे गए 5 लोगों में से मृतक दंपति का गांव सरगथल में अंतिम संस्कार किया गया। मृतक दंपति के दाह संस्कार के लिए श्मशान भूमि में एक ही चिता बनाई गई। इस नृशंस हत्याकांड को लेकर पूरे गांव का माहौल गमगीन है। मृतक दंपति को भारी संख्या में ग्रामीणों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी।

रोहतक स्थित जाट कालेज के अखाड़े में सांय करीब साढ़े 7 बजे अखाड़े के कोच मनोज मलिक और उनकी पत्नी साक्षी समेत 5 लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई थी। घटना मनोज मलिक का तीन साल का बेटा सरताज और कोच अमरजीत घायल हो गए थे। मृतक मनोज मलिक मूलत : गोहाना के गांव सरगथल के निवासी हैं। मनोज मलिक और उसकी पत्नी साक्षी का गांव सरगथल में अंतिम संस्कार किया गया। अंतिक संस्कार के लिए श्मशानभूमि में एक ही चिता बनाई गई। उसी चिता पर दोनों का अंतिम संस्कार किया गया। इस घटना को लेकर पूरे गांव का माहौल गमगीन बना हुआ है। गमगीन माहौल में भारी तादाद में लोगों ने नम आंखों से दंपति को अंतिम विदाई दी। इस शोक की घड़ी में लोगों के मुख से एक ही स्वर फूट रहा था कि इस हत्याकांड के दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करके उनको कठोर से कठोर सजा दी जाए।

हत्याकांड में मारे गए थे पांच लोग

जानकारी के अनुसार इस हत्याकांड को जाट कालेज के अखाड़े के ही दूसरे कोच सुखविंद्र ने अपने साथियों के साथ अंजाम दिया। आरोपी सुखविंद्र गोहाना क्षेत्र के ही गांव बरोदा का निवासी है। वह इसी अखाड़े में प्रैक्टिस करवाता था। बताया गया है कि उसने रंजिशन इस घटना को अंजाम दिया। इस हत्याकांड में मनोज मलिक, उनकी पत्नी पत्नी साक्षी, सतीश, प्रदीप और महिला पहलवान पूजा भी गोली लगने से मौत हो गई थी।

बरोदा में पेट्रोलिंग पर लगाई पुलिस

रोहतक के जाट कालेज अखाड़े में हुए हत्याकांड गांव बरोदा में भी चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस ने इस हत्याकांड के आरोपी कोच सुखविंद्र के मकान व उसके आसपास के क्षेत्र में पेट्रोलिंग शुरू कर दी है। बरोदा पुलिस थाने के प्रभारी बदन सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा एहतियात के तौर पर पेट्रोलिंग शुरू की है ताकि कोई अनहोनी घटना-घटित न हो।

Tags

Next Story