दिग्गज क्रिकेटर राजेन्द्र गोयल का 77 साल की उम्र में निधन, रोहतक में अंतिम संस्कार

रोहतक। हरियाणा के स्टार क्रिकेटर राजेन्द्र गोयल(Rajendra Goyal) का 77 साल की उम्र में निधन हो गया। गोयल 2 साल से कैंसर से लड़ रहे थे और इससे पहले 75 साल की उम्र तक वे क्रिकेट की गतिविधियों में सक्रिय रहे। सोमवार सुबह रोहतक में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
24 साल के घरेलू क्रिकेट करियर में उन्होंने रणजी में 637 और फर्स्ट पोजिशन में 750 विकेट चटकाए। उनका जन्म नरवाना में हुआ और उन्होंने अलग अलग मैच में हरियाणा, दिल्ली और पंजाब का प्रतिनिधित्व किया। हालांकि वे भारतीय टीम का हिस्सा नहीं बने, लेकिन उन्हें देश के बेहतरीन स्पिन गेंदबाज माना जाता था। उन्हें 2017 में सीके नायडू लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। लेकिन फर्स्ट क्लास क्रिकेट में शानदार रेकॉर्ड्स के बावजूद उन्हें टीम इंडिया में कभी खेलने का मौका नहीं मिला।
हरियाणा के लिए खेलने वाले गोयल अनलकी खिलाड़ी थे, जिन्होंने नेहरू युग से अपना खेल शुरू किया और राजीव गांधी के समय तक खेले। लेकिन 750 विकेट चटकाने वाले इस खिलाड़ी को कभी टीम इंडिया में खेलने का मौका नहीं मिला। बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष रणबीर सिंह महेंद्र सहित अनेक लोगों व खिलाड़ियों ने उनके निधन पर शोक जताया है। वहीं उनके निधन पर रणबीर सिंह महेंद्र ने कहा है कि क्रिकेट के लिए यह एक बहुत बड़ा नुकसान है और मेरे लिए यह एक व्यक्गित क्षति है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS