Delhi Lockdown : बहादुरगढ़ के मेट्रो स्टेशनों पर बढ़ी भीड़ तो बंद करने पड़े गेट

Delhi Lockdown : बहादुरगढ़ के मेट्रो स्टेशनों पर बढ़ी भीड़ तो बंद करने पड़े गेट
X
बहादुरगढ़ से हजारों लोग मेट्रो के जरिये दिल्ली आते-जाते हैं। बहुत से लोग डीएमआरसी की इस नई योजना से अनभिज्ञ थे। यही वजह रही कि सुबह ही मेट्रो स्टेशनों पर लोगों की भीड़ रही।

हरिभूमि न्यूज. बहादुरगढ़

दिल्ली में लॉकडाउन (Delhi Lockdown) लागू होने के बाद से मेट्रो की सेवाओं में कटौती की गई है। आम नागरिकों के लिए सेवाएं बंद कर दी गई हैं। केवल आवश्यक सेवाओं में कार्यरत लोग ही निर्धारित किए गए समय में सफर कर सकते हैं। इसके बावजूद मंगलवार की सुबह बहादुरगढ़ के मेट्रो स्टेशनों पर काफी भीड़भाड़ हो गई। हालात बेकाबू हुए तो डीएमआरसीे को कुछ समय के लिए ब्रिगेडियर होशियार सिंह और बहादुरगढ़ मेट्रो सिटी स्टेशन के गेट बंद करने पड़ गए। बाद में हालात सामान्य होने पर प्रवेश द्वारा खोले गए। गैर पासधारक यात्रियों को सुरक्षा कर्मियों ने वापस कर दिया।

दरअसल, दिल्ली में लॉकडाउन के चलते डीएमआरसी ने कुछ बदलाव किए हैं। सुबह आठ से लेकर दस बजे और शाम पांच से सात बजे के बीच आधे घंटे के अंतराल में गाड़ी चलेगी। बाकी समय में एक घंटे के अंतराल में गाडि़यां चलती रहेंगी। केवल आवश्यक सेवाओं में कार्यरत पासधारक लोग ही मेट्रो में सफर कर सकते हैं। बहादुरगढ़ से हजारों लोग मेट्रो के जरिये दिल्ली आते-जाते हैं। बहुत से लोग डीएमआरसी की इस नई योजना से अनभिज्ञ थे। यही वजह रही कि सुबह ही मेट्रो स्टेशनों पर लोगों की भीड़ लगनी शुरू होगी। जब तक स्टेशनों के गेट खुलते लाइन लग चुकी थी। सुबह आठ से दस बजे के बीच भीड़ अधिक होने के कारण ब्रिगेडियर होशियार सिंह और बहादुरगढ़ सिटी मेट्रो स्टेशन पर हालात बेकाबू हो गए। जिस कारण सुरक्षा कर्मियांे को स्टेशनों के द्वार बंद करने पड़ गए।

लोगों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ा। कुछ समय बाद हालात सुधरे तो एक गेट खोल दिया गया और लोगों को प्रवेश दिया गया। लाइन में लगकर स्टेशन में घुसे गैर पासधारकों को जांच के दौरान बाहर निकाल दिया गया।

Tags

Next Story