साइबर अपराधियों ने सिपाही को बनाया निशाना : इनाम में लैपटॉप का झांसा देकर बैंक खाते से उड़ाए 2.82 लाख रुपये

साइबर अपराधियों ने सिपाही को बनाया निशाना : इनाम में लैपटॉप का झांसा देकर बैंक खाते से उड़ाए 2.82 लाख रुपये
X
साइबर थाना पुलिस ने सिपाही महावीर की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी व धोखाधडी का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हरिभूमि न्यूज. जींद

साइबर अपराधियों ने पुलिस कर्मी को क्रेडिट कार्ड के रिवार्ड प्वायंट यूज न करने की एवज में इपिक शॉप कंपनी से इनाम का झांसा दे दो लाख 82 हजार का चूना लगा दिया। साइबर थाना पुलिस ने सिपाही की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी तथा धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

पुलिस लाइन में सिपाही के पद पर तैनात गांव ढुंढवा कैथल निवासी महावीर ने साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 18 जून को उसके फोन पर कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने कहा कि आप क्रेडिट कार्ड के रिवार्ड प्वायंट यूज नहीं कर रहे हो। उसके बेस पर आपको इपिक शॉप कंपनी तीसरा इनाम दे रही है। जिस पर उसने कुछ भी इनाम लेने से मना कर दिया। जिस पर कॉल करने वाले व्यक्ति ने कहा कि आपको कोई पेमेंट नहीं करनी है बल्कि मुफ्त में लैपटॉप दिया जा रहा है। जिसके लिए आपको आठ हजार रुपये की कैंसल ट्रांजेक्शन दिखानी है। जिस पर उसने आठ हजार रुपये दिए गए नम्बर में कैंसल ट्रांजेक्शन के लिए पे कर दिए। बावजूद इसके ट्रांजेक्शन कैंसल नहीं हुई। राशि उनके खाते में चली गई। जिसके बाद फिर से दूसरे नम्बर से उनकी कॉल आई। उन्होंने कहा कि राशि रिफंड पेंडिंग में चली गई है। रिफंड के लिए अकाउंट में दोगुनी राशि होनी चाहिए। जिसके बाद उसके खाते से अलग अलग किश्तों में दो लाख 81 हजार 999 रुपये की राशि गायब हो गई। साइबर थाना पुलिस ने सिपाही महावीर की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी व धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

साइबर क्राइम के जांच अधिकारी जगदीप ने बताया कि क्रेडिट कार्ड रिवार्ड प्वायंट का प्रयोग न करने पर इनाम देने का झांसा दिया गया था। जिसके बाद पीड़ित के खाते से राशि गायब होती चली गई। फिलहाल अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Tags

Next Story