Cyber Fraud : ठगों ने विदेश में भांजे के झगड़े में फंसने की बात कहकर व्यक्ति से ठगे तीन लाख 60 हजार रुपये

Cyber Fraud : ठगों ने विदेश में भांजे के झगड़े में फंसने की बात कहकर व्यक्ति से ठगे तीन लाख 60 हजार रुपये
X
शक होने पर जब उसने अपने रिश्तदारों को फोन किया, तो उसे अपने साथ हुई ठगी का पता चला। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

हरिभूमि न्यूज. यमुनानगर : ठगों ने विदेश में भांजे के फंसने की बात कहकर गांव रटौली निवासी हरपाल सिंह से तीन लाख 60 हजार रुपये ठग लिए। बाद में आरोपित पांच लाख 40 हजार रुपये की और मांग करने लगे। शक होने पर जब उसने अपने रिश्तदारों को फोन किया, तो उसे अपने साथ हुई ठगी का पता चला। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गांव रटौली निवासी हरपाल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खेती बाड़ी का कार्य करता है। उसका भांजा गुरशरण यूके में रहता है। कुछ दिन पहले उनके पास यूके से वाट्सएप काॅल आई। काॅल करने वाले ने उसे कहा कि वह गुरशरण बोल रहा है। उसका यहां पर किसी के साथ झगड़ा हो गया है। जिस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। फोन व पासपोर्ट पुलिस ने जब्त कर लिया है। जमानत के लिए तीन लाख 60 रुपये की जरूरत है। इस बारे में उसका अधिवक्ता बात करेगा।

इसके बाद उसके पास अन्य नंबर से काॅल आई। जिसने अपना परिचय नंदा के रूप में दिया और कहा कि गुरशरण से बात हुई होगी। पैसे खाते में भिजवा दो। यदि पैसे नहीं दिए तो गुरशरण फंस सकता है। उसकी बातों में आकर वह घबरा गया। जिस पर उसने आरोपित द्वारा दिये गए एकाउंट में तीन लाख 60 हजार रुपये जमा करा दिए। इसके बाद आरोपित नंदा ने उन्हें फिर कॉल की और कहा कि जिस विदेशी के साथ झगड़ा हुआ था। उसकी हालत गंभीर है। इसलिए पांच लाख 40 हजार रुपये और जमा करा दो। यह फोन कॉल आने के बाद उसे आरोपित पर शक हुआ। जिस पर उन्होंने अपने रिश्तेदारों से बात की। इसके बाद गुरशरण को काॅल की तो उससे बात हुई, जिसने कहा कि वह बिल्कुल ठीक है। उसका किसी से कोई झगड़ा नहीं हुआ। जब उसे अपने साथ हुई ठगी का पता चला, तो उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

Tags

Next Story