बिना ऑक्सीजन माउंट एवरेस्ट के शिखर तक पहुंची हरियाणा के झज्जर की बहू, ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला

हरिभूमि न्यूज : बहादुरगढ़
बिना ऑक्सीजन दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर माउंट एवरेस्ट के सबसे निकट पहुंचने वाली झज्जर की बहू अस्मिता ऐसी पहली भारतीय महिला बन गई हैं। अस्मिता का सफर माउंट एवरेस्ट के शिखर से 100 मीटर पहले ही खत्म हो गया। अस्मिता ने 8848 मीटर ऊंची माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई 8748.86 मीटर तक पूरी की। लेकिन जब माउंट एवरेस्ट की चोटी से महज 100 मीटर पहले अस्मिता काे दिखना बंद हो गया और मजबूरी में उसे वापिस लौटना पड़ा। शुक्रवार को अस्मिता का बहादुरगढ़ पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।
दरअसल, जी हां अस्मिता झज्जर जिले की बहू हैं। झज्जर के वरूण शर्मा के साथ साल 2021 में अस्मिता ने शादी की थी। एक हॉस्पिटल में पवार्तारोही अस्मिता की ननद डॉ तरूणा शर्मा महिला रोग विशेषज्ञ की सेवाएं भी दे रही हैं। बता दें कि पर्वतारोही अस्मिता जमशेदपुर के टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन में इंस्ट्रक्टर हैं। टीएसएएफ में काम के दौरान ही उन्हें झज्जर के वरुण शर्मा से प्यार हो गया और गत वर्ष दोनों ने शादी कर ली। वरुण शर्मा झज्जर स्वास्थ्य विभाग में सेवाए दे चुकी डॉ कुमुद के बेटे हैं और उनकी बहन डॉ तरूणा शर्मा बहादुरगढ़ के एक हॉस्पिटल में महिला रोग विशेषज्ञ हैं। देश का नाम रोशन करने वाली पर्वतारोही अस्मिता का शुक्रवार को जोरदार स्वागत किया गया।
हॉस्पिटल की डायरेक्टर पूनम संजय सिंह ने अस्मिता का अभिनंदन किया। पर्वतारोही अस्मिता के पिता शेरपा अंग दोरजी पहली भारतीय महिला पर्वतारोही बछेंद्रीपाल के शेरपा रहे हैं। खून में ही पहाड़ों पर चढ़ने का जुनून और जज्बा लेकर पैदा हुई अस्मिता का बिना ऑक्सिजन सिलेंडर के माउंट एवरेस्ट के शिखर के निकट तक पहुंचने का पहला प्रयास अनुकरणीय है। अस्मिता अब तक 7075 मीटर ऊंची माउंट सतोपंथ, माउंट धर्मसूड़ा, माउंट गंगोत्री, माउंट स्टोप कांगड़ी, कांगयांगत्से, जोजोंगो की चढ़ाई भी सफलतापूर्वक पूरी कर चुकी है। अस्मिता हर रोज कई किलोमीटर साईकलिंग करती थी और 20 किलो वजन लेकर चढ़ाई भी करती थी। अस्मिता का कहना है कि अगले साल वो हर हाल में बिना ऑक्सिजन स्पोर्ट के माउंट एवरेस्ट के शिखर पर तिरंगा फहराकर ही लौटेंगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS