हिसार में दिनदहाड़े घर में घुसकर व्यक्ति की चाकू से गोदकर हत्या

हिसार : न्यू मॉडल एक्सटेंशन एरिया में जागृति स्कूल के पास शुक्रवार को दिनदहाड़े एक व्यक्ति की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक बलवान सिंह राणा, एसपी उपासना सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किए गए चाकू को बरामद कर लिया है। हत्या की वारदात के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस इस वारदात की अलग अलग एंगल से जांच करने में जुटी है। मृतक 35 वर्षीय विपुल के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में लाया गया है
जानकारी के अनुसार न्यू मॉडल टाउन एक्सटेंशन विपुल अपने माता- पिता के साथ रहता था। शुक्रवार की दोपहर कोई अज्ञात शख्स उसके घर में घुसा हुआ था। जैसे ही विपुल के घर में दस्तक देने की आहट हुई युवक ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपित ने चाकू से विपुल पर कई वार किए जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी बीच हमलावर मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल विपुल को उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक बलवान सिंह राणा एसपी उपासना सिंह डीएसपी व अर्बन स्टेट थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और छानबीन में जुट गए। विपुल नोएडा स्थित एक कंपनी में कार्यरत था। उसके माता-पिता सरकारी टीचर बताए जाते हैं। यह भी सूचना है कि विपुल का अपनी पत्नी के साथ तलाक का केस चल रहा है। विपुल की हत्या के पीछे क्या मकसद था इसका भी खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस का दावा है कि हत्या की इस वारदात को जल्द सुलझा लिया जाएगा। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से आसपास की एरिया में दहशत का माहौल पैदा हो गया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS