भाखड़ा नहर से महिला व पुरुष का शव बरामद, दोनों के पैर बंधे मिले

सिरसा : डबवाली क्षेत्र के गांव असीर से होकर गुजरने वाली भाखड़ा नहर में रविवार को आपस में पैर रस्सी से बंधे महिला व पुरूष के शव बरामद हुए है। सूचना मिलते ही कालांवाली थाना पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शवों को ग्रामीणों की सहायता से शवों को बाहर निकाला और अपने कब्जे में लेकर पहचान के लिए 72 घंटों तक सिरसा के सामान्य अस्पताल में रखवाया।
जिला पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव असीर के पास भाखड़ा नहर में पुलिस को दो शव मिलें है। इनमें से एक शव महिला का है और एक पुरुष का। महिला व पुरुष दोनो के पैर बंधे हुए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल शवों की पहचान नहीं हो सकी है। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह शव पीछे से बहकर आए हैं। शव देखने पर ऐसा लगता है कि शव कई दिनों से पानी में है। पुलिस ने शवों को शिनाख्त के लिए नागरिक अस्पताल सिरसा के मोर्चरी हाउस में रखवा दिया है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS