करनाल : घरौंडा के जंगल में फंदे पर लटका मिला शव, बन चुका कंकाल, पास में पड़े थे कपड़े

करनाल : घरौंडा के जंगल में फंदे पर लटका मिला शव, बन चुका  कंकाल, पास में पड़े थे कपड़े
X
शव करीब तीन माह से फंदे पर लटका हुआ था इसलिए अब यह कंकाल बन चुका है। टांगों के नाम पर सिर्फ हड्डियां बची हैं। मृतक के शरीर पर जर्सी मिली है तथा आसपास पास कुछ लोवर भी मिले हैं।

घरौंडा ( करनाल )

अराईपुरा रोड पर जंगल में फंदे से लटका एक शव मिला है। शव करीब तीन माह पुराना बताया जा रहा है। अब केवल हड्डियां ही बची हैं। शव मिलने के बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना के बाद पुलिस व एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मर्चरी हाउस भिजवा दिया है।

बुधवार की शाम अराईपुरा रोड पर भोला कालोनी के सामने जंगल में एक युवक घुमने के लिए गया था। जैसे ही वह जंगल के अंदर गया तो उसे पेड़ पर फंदे से लटका एक शव दिखा। जिससे वह घबरा गया और आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद शव को देखने वालों का तांता लग गया। सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस व एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त करवाई लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी।

चूंकि शव करीब तीन माह से फंदे पर लटका हुआ था इसलिए अब यह कंकाल बन चुका है। टांगों के नाम पर सिर्फ हड्डियां बची हैं। मृतक के शरीर पर जर्सी मिली है तथा आसपास पास कुछ लोवर भी मिले हैं। एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और शव को अपने कब्जे में लेकर मर्चरी हाउस रखवा दिया है। इसके बाद पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। जांच अधिकारी देवेंद्र मान ने बताया कि अराईपुरा रोड पर जंगल में एक शव फंदे से लटका मिला है। शव की शिनाख्त नहीं हुई है। अनुमान है कि शव करीब तीन माह पुराना है। एफएसएल टीम मौके पर पहुंच गई है। शव को कब्जे में लेकर मर्चरी हाउस करनाल भिजवा दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Tags

Next Story